सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक भारतीय नागरिक है. सऊदी सिविल डिफेंस ने बताया कि ये हमला रविवार 8 मार्च को शहर के रिहायशी इलाके में हुआ.
सऊदी अरब में गिरी मिसाइल, 2 की मौत, मरने वालों में एक भारतीय भी, हमला किसका था?
Indian National Killed in Saudi Arabia: एक क्लीनिंग कंपनी के रिहायशी परिसर में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत गई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है. हमले में 12 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस रिहायशी परिसर में मिसाइल गिरी, वहां एक क्लीनिंग कंपनी के कुछ कर्मचारी रहते थे. हमले में एक बांग्लादेशी नागरिक की भी मौत हो गई और अन्य 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल बताए जा रहे हैं.
सऊदी सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए घटना की जानकारी दी. लिखा,
अल-खार्ज में एक क्लीनिंग और मेंटेनेंस कंपनी के परिसर में मिसाइल गिरी. इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई और 12 अन्य लोग घायल हैं. ये हमला अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है और इसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए.
रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने मृतकों की पहचान अभी ज़ाहिर नहीं की है. ना ही ये बताया गया है कि ये हमला किसने किया था.
बता दें, ये मिसाइल अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग का नतीजा है. ये जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी. ईरान ने अब तक कई अरब देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई मारे गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अब तक ईरान में 1230, लेबनान में 397 और इज़रायल में 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने माफी मांगी, लेकिन शर्त भी रख दी
भारत ने जारी की एडवाइजरीइस घटना के बाद रियाद में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. एम्बेसी ने भारतीयों को चौकन्ना रहने और सेफ्टी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने की अपील की है.
सोशल मीडिया पोस्ट में एम्बेसी ने बताया कि रियाद और जेद्दाह में सभी सर्विसेज चालू रहेंगी. कई एयरलाइन्स ने भारत और सऊदी अरब के बीच फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जो नागरिक अपनी सुविधा के हिसाब से वापस भारत आना चाहते हैं वो आ सकते हैं. साथ ही इंडियन एम्बेसी और कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं. एम्बेसी ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को भी कहा है.
वीडियो: ईरान ने अमेरिका को जमीनी जंग के लिए ललकारा, विदेश मंत्री अराघची ने क्या कहा?
















.webp?width=120)



