The Lallantop

'शर्मनाक है ये'... रोहित शर्मा और उनके फ़ैन्स को कपिल देव की यह बात चुभने वाली है!

विराट का उदाहरण दे रोहित पर बरसे कपिल.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा, विराट कोहली और कपिल देव (PTI)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा ले रही है. जहां पहले दोनों टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है. हालांकि इसके बावजूद दिग्गज भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने रोहित को लेकर चिंता जाहिर की है.

साल 2023 में भारत में ही वनडे विश्व कप होने वाला है. साथ ही इस साल जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाना है. जिसमें टीम इंडिया अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है. ऐसे में कपिल देव ने रोहित को अपनी फिटनेस पर काम करने की नसीहत दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Kapil Dev ने दी नसीहत

दिग्गज इंडियन कैप्टन के मुताबिक रोहित एक महान खिलाड़ी और कप्तान हैं, लेकिन उन्हें और फिट होने की जरूरत है. उन्होंने ABP न्यूज़ से बात करते हुए कहा,

‘फिट रहना बहुत महत्वपूर्ण है. अगर आप फिट नहीं हैं तो यह शर्म की बात है. रोहित को इस पर काम करना होगा. वो एक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन जब आप उसकी फिटनेस के बारे में बात करते हैं, तो वो थोड़ा अधिक वजन वाले दिखते हैं. कम से कम टीवी पर. हां, जब आप किसी को टीवी पर देखते हैं तो वो रियल लाइफ में अलग हो सकते हैं. हालांकि मैं जो कुछ भी देखता हूं तो उसके मुताबिक उन्हें और फिट होने की जरूरत है. विराट को देखिए, जब भी आप उन्हें देखते हैं तो कहते हैं, ये फिटनेस है.’

Advertisement
# पहले भी उठा चुके हैं सवाल

इससे पहले भी कपिल पाजी ने रोहित की फिटनेस को लेकर कहा था कि टीममेट्स को अपने कैप्टन पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा था,

'रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है. उनके पास सब कुछ है, लेकिन मुझे पर्सनली लगता है कि उनकी फिटनेस एक बड़ा सवाल है. क्या वो पूरी तरह से फिट हैं? एक कैप्टन को दूसरे प्लेयर्स को मोटिवेट करना चाहिए. टीममेट्स को अपने कैप्टन पर गर्व होना चाहिए. मैं पक्का कह सकता हूं कि रोहित की फिटनेस पर बहुत बड़ा सवाल है. मुझे उनकी क्रिकेटिंग स्किल्स पर कोई शक नहीं है. वो कमाल के क्रिकेटर हैं और सफल भी रहे हैं. अगर वो फिट हो जाएं, तो पूरी टीम उनके आसपास बन सकती है.’

रोहित शर्मा की बात करें तो उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. कुछ समय पहले तक उनकी फॉर्म को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन इंडियन कैप्टन ने अपनी हालिया फॉर्म में काफी सुधार किया है. हालांकि वो इस दौरान लगातार चोट से भी जूझते रहे हैं. ऐसे में इस साल वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए रोहित को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है.

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा कप्तानी में में विराट कोहली के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं

Advertisement