हुआ क्या था?
दरअसल, मैच के पहले दिन रबाडा इंग्लिश कप्तान जो रूट को बोल्ड करने के बाद सेलिब्रेट करते-करते उनकी क्रीज़ तक पहुंच गए थे. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कगिसो रबाडा की हरकत को गलत कहा. उन्होंने कहा कि आउट करने के बाद गेंदबाज को बल्लेबाज से दूर रहना चाहिए. सेलिब्रेशन से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन रबाडा को बैट्समैन के दायरे में नहीं आना चाहिए था. लेकिन कई पूर्व क्रिकेटर्स इस मामले पर बिशप और ICC से सहमत नहीं हैं.विपक्षी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के विकेट की खुशी मनाने पर एक गेम का बैन सरासर बेवकूफ़ी है. ओवर रेट और धीमे खेल पर कुछ नहीं होता. विकेट सेलिब्रेट कीजिए और आप बैन हो जाएंगे. ये दुनिया पागल हो गई है.
मैं समझता हूं कि क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए, लेकिन ज्यादा सेलिब्रेट करने के लिए एक टेस्ट का बैन मज़ाकिया है. मैं ये भी जानता हूं कि उसने पहले भी हदें पार की हैं, लेकिन ये नहीं होना चाहिए. उसका पैशन लाज़वाब है. मैं सहमत नहीं हूं.
उसको बैन कर दीजिए. हम चाहते ही नहीं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन प्लेयर्स खेलें.ये पहली बार नहीं है जब कगिसो रबाडा को मैदान पर ग़लत हरकत के लिए ज़ुर्माना लगाया गया हो. पिछले 24 महीनों में कगिसो रबाडा चार बार ICC के नियमों के ख़िलाफ़ काम करते हुए पकड़े गए. उनके खाते में चार डिमेरिट पॉइंट भी दर्ज हैं.
# ICC के नियम
ICC यानी कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल. दुनिया भर में क्रिकेट को रेगुलेट करने वाली संस्था. उसने जेंटलमैन गेम को जेंटल बनाए रखने के लिए कुछ नियम-कायदे बनाए हैं. ICC का कहना है कि रबाडा ने इन्हीं नियमों का उल्लंघन किया. रबाडा को आर्टिकल 2.5 का पालन न करने के आरोप में सजा दी गई है. उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार लिया है. वे ये सजा झेलने के लिए तैयार हैं. ICC का आर्टिकल 2.5 क्या कहता है? इंटरनेशनल मुकाबले में बल्लेबाज को आउट करने के बाद भाषा, हरकत या हाव-भाव से आक्रामक जवाब के लिए उकसाना.वीडियो : कौन हैं वो लोग, जिनके नाम पर हर साल अवॉर्ड देता है BCCI?























