रिंकू सिंह. इंडियन प्रीमियर लीग से निकले नए लेजेंड. रिंकू ने गुजरात के खिलाफ़ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर KKR को हारा मैच जिता दिया. और इस जीत के बाद से ही सोशल मीडिया बम-बम है. लोग लगातार उनकी तारीफ़ कर रहे हैं.
झूमे जो रिंकू... रिंकू सिंह की हिटिंग देख क्या बोले रोहित और शाहरुख जैसे दिग्गज?
रिंकू तो छा गए.


रिंकू की तारीफ़ करने वालों में दिग्गज क्रिकेटर्स से लेकर बादशाह खान, शाहरुख तक शामिल हैं. चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा. शुरुआत शाहरुख से करेंगे. SRK ने अपनी फिल्म पठान का एक पोस्टर ट्वीट किया. इस पोस्टर में शाहरुख की बॉडी पर रिंकू का चेहरा लगा है. साथ में शाहरुख ने लिखा,
‘झूमे जो रिंकू!!! मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर! और याद रखना, भरोसा ही सबकुछ है. KKR को बधाई और वेंकी मैसूर, अपने ह्रदय का ख्याल रखिएगा सर.’
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट किया,
‘IPL सच में ऐसी जगह है जहां टैलेंट को मौके मिलते हैं. अविश्वसनीय पारी, रिंकू. और कठिन दिन यश, इससे सीखना.’
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा,
‘वाह! क्या बेहतरीन पल था. अभी तक IPL का बेस्ट मोमेंट.’
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने लिखा,
‘रिंकू
![]()
![]()
’
पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने ट्वीट किया,
‘रिंकू सिंह के द्वारा अविश्वनीय हिटिंग. आखिरी सात गेंदों में 6666646. IPL ने अभी तक के सबसे नाटकीय अंतों में से एक देखा.’
इंडियन क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने ट्वीट किया,
‘रिंकू सिंह
’
ICC ने तो रिंकू सिंह की तुलना कार्लोस ब्रैथवेट से कर दी. ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंदों पर लगातार चार छक्के मार वेस्ट इंडीज़ को T20 वर्ल्ड कप जिताया था. दोनों प्लेयर्स की तस्वीरें ट्वीट करते हुए ICC ने लिखा,
‘रिंकू सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट. नाम याद रखना.’
बॉलिवुड एक्टर रनवीर सिंह भी रिंकू की तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक पाए. रनवीर ने ट्वीट किया,
‘रिंकू, रिंकू, रिंकू, रिंकू. ये क्या था!!!’
इससे पहले गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. शुभमन गिल, साइ सुदर्शन की बेहतरीन बैटिंग और अंत में विजय शंकर के तूफान के दम पर गुजरात ने 20 ओवर्स में 204 रन बनाए. विजय ने सिर्फ 24 गेंदों पर 63 रन की पारी खेल डाली.
जवाब में KKR एक वक्त जीत की ओर बढ़ रही थी. उन्होंने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बना लिए. क्रीज़ पर रिंकू के साथ आंद्रे रसल थे. लेकिन 17वां ओवर लेकर आए राशिद खान ने कमाल कर दिया.
उन्होंने लगातार गेंदों पर आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को वापस भेज हैटट्रिक मार दी. लगा कि GT ये मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन रिंकू अलग ही इरादे के साथ उतरे थे. उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल को लगातार पांच छक्के मार, KKR को मैच जिता दिया. अरे हां, इस ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया था.
वीडियो: Dhoni ने पहले CSK को जिताया और फिर...






















