The Lallantop

जय शाह पाकिस्तान जा रहे हैं?

BCCI की ओर से क्या बयान आया?

Advertisement
post-main-image
अरुण धूमल ये जय शाह के पाकिस्तान जाने की रिपोर्ट्स को बकवास बताया है (पीटीआई फाइल)

जय शाह पाकिस्तान जा रहे हैं. ऐसी रिपोर्ट्स लगातार आ रही हैं. और अब इस पर BCCI की ओर से रिएक्शन आया है. BCCI ऑफिशल ने ऐसी रिपोर्ट्स को बकवास बताया है. एशिया कप और वर्ल्ड कप पर काफ़ी सारी बातें हो रही हैं. PCB के पूर्व चीफ़ नजम सेठी और एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जता दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन पाकिस्तान के खेल मंत्री अलग ही गीत गा रहे हैं. तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगा. ये वहां के स्पोर्ट्स मंत्री बोल रहे हैं. और इन सबके बीच ख़बर चली कि जय शाह पाकिस्तान जाने को तैयार हो गए हैं.

पाकिस्तान की ओर से ये बात क़ंफ़र्म भी हो गई. और ऐसा होते ही ख़बरें तेजी से फैलने लगीं. कई रिपोर्टर्स ने यहां तक दावा कर दिया कि PCB के बॉस ज़का अशरफ़ इसके बदले में वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे.

Advertisement

हालांकि, IPL चेयरमैन और BCCI ऑफिशल अरुण धूमल ने ऐसी रिपोर्ट्स को बकवास बताया है. धूमल ने PTI से कहा,

'ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई. ना ही भारत की टीम पाकिस्तान जा रही है और ना ही सेक्रेटरी. सिर्फ़ शेड्यूल फाइनल हुआ है.'

धूमल ने ये भी कंफर्म किया, कि जय शाह और ज़का अशरफ़ डरबन में मिले थे. जहां एशिया कप से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने ये भी कहा कि एशिया कप के सिर्फ़ चार मैच पाकिस्तान में होंगे, जबकि नौ श्री लंका में खेले जाएंगे.

Advertisement

उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान की टीम्स एशिया कप में कम से कम दो बार भिड़ेंगी. अगर ये दोनों टीम्स फ़ाइनल में पहुंची, ये यह संख्या तीन हो सकती हैं. अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंची, तो फाइनल पाकिस्तान में हो सकता है.

इससे पहले पाकिस्तान के स्पोर्ट्स मिनिस्टर एहसान माज़री ने कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता, तो पाकिस्तान भी ऐसी ही मांग रखेगा. एक्सप्रेस के मुताबिक माज़री ने कहा,

'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मेरी मिनिस्ट्री के अंडर आता है. और मेरे व्यक्तिगत विचार में अगर भारत एशिया कप के गेम्स न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की शर्त रखता है तो हम अपने वर्ल्ड कप गेम्स के लिए भी वही मांग रखेंगे. पाकिस्तान होस्ट है, हमारे पास सारे मैच पाकिस्तान में कराने के अधिकार हैं. क्रिकेटप्रेमी यही चाहते हैं, मैं कोई हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहता.'

माजरी ने ये भी कहा कि भारत जान बूझकर खेल और राजनीति को मिक्स कर रहा है. वह बोले,

‘भारत खेलों में राजनीति मिक्स कर रहा है. मैं समझ नहीं पाता कि भारतीय सरकार अपनी क्रिकेट टीम को यहां क्यों नहीं भेजना चाहती. कुछ वक्त पहले भारत से बेसबॉल का एक बड़ा दस्ता खेलने के लिए इस्लामाबाद आया था. एक ब्रिज़ टीम भी यहां खेलने आई थी. इसमें 60 से ज्यादा लोग थे, मैं इवेंट का चीफ़ गेस्ट था. वो यहां जीते और चले गए. पाकिस्तान की फुटबॉल, हॉकी और चेस टीम्स भी भारत जाती हैं.’

बता दें कि माज़री का यह बयान पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज़ शरीफ़ द्वारा हाई लेवल कमिटी बनाने के एक दिन बाद आया था. यह कमिटी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खेलने या ना खेलने का फैसला करने के लिए बनी थी.

वीडियो: भारत पाकिस्तान विश्व कप में खेलने के लिए अब पाकिस्तान ये चाहता है!

Advertisement