The Lallantop

बुमराह के फैन्स के लिए बुरी खबर, IPL समेत इन बड़े टूर्नामेंट्स से हो सकते हैं बाहर!

बुमराह ने सितंबर 2022 में खेला था आखिरी मैच

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह (PTI)

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर इंडियन पेसर की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसे सुनकर टीम इंडिया के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के फैन्स को भी बड़ा झटका लग सकता है. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इस वजह से वो IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर रह सकते हैं.

बुमराह पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड टूर पर चोटिल हो गए थे और वो एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे. हालांकि सितंबर 2022 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में वापसी की थी. लेकिन सिर्फ दो मैचों के बाद वो फिर चोटिल हो गए थे. जिसके बाद पता चला कि उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है. और ये चोट बेहद गंभीर है. ऐसे में बुमराह T20 विश्वकप 2022 में भी नहीं खेल सके. वो लंबे वक्त से बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रीहैब पर हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# WTC से भी बाहर रह सकते हैं बुमराह

अब क्रिकबज की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापस लौटने में अभी और भी ज्यादा वक्त लग सकता है. स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे बुमराह अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. BCCI सूत्रों के मुताबिक बुमराह का IPL 2023 सीजन में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI और NCA अब फास्ट बोलर को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. उनका लक्ष्य अब बुमराह को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से तैयार करना है. ऐसे में फास्ट बोलर को IPL के अलावा WTC फाइनल और एशिया कप से भी बाहर बैठना पड़ सकता है. 

Advertisement

भारतीय टीम के साथ- साथ IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस के लिए ये बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है. क्योंकि वो टीम के सबसे अहम फास्ट बोलर हैं. उनके बाहर से टीम की तैयारियों पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि इंग्लैंड के धाकड़ बोलर जोफ्रा आर्चर की वापसी से टीम की बोलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी. आर्चर अगले सीज़न में फास्ट बोलिंग अटैक की अगुवाई करते हुए दिख सकते हैं. वो अनफिट होने की वजह से IPL 2022 के पूरे सीज़न से बाहर रहे थे.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह की वापसी पर आकाश चोपड़ा ने MI को क्या कहा?

Advertisement
Advertisement