The Lallantop

पूर्व भारतीय ओपनर ने स्टैट्स बताकर कहा, ईशान किशन को टीम से बाहर करना चाहिए!

'पिछली 15 पारियों में उन्होंने 40 रन की एक भी पारी नहीं खेली है.'

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा? (साभार - आजतक)

'मैं यशस्वी जायसवाल को देखना चाहता हूं. उनसे ओपनिंग करवाई जानी चाहिए. ईशान किशन की जगह यशस्वी को देखना चाहता हूं. ईशान किशन का T20I फॉर्म परेशान करने वाला है. पिछली 15 पारियों में उन्होंने 40 रन की एक भी पारी नहीं खेली है. स्ट्राइक रेट भी काफी कम है. ये चिंता का सबब है. वनडे में उनका फॉर्म अच्छा रहा है. पर ये (T20I) एक दूसरा फॉर्मेट है. उनका IPL सीज़न भी कुछ ख़ास नहीं रहा था.'

ये कहना है टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफ़र का. वसीम ने ESPNCricInfo से बात करते हुए ये कहा. वसीम का मानना है कि ईशान किशन का वनडे फॉर्म ठीक है, पर उनका T20 फॉर्म देखते हुए टीम मैनेजमेंट को उन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए. उनकी जगह ओपनिंग स्लॉट में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
स्टैट्स क्या कहते हैं?

ईशान किशन की आखिरी 15 T20I पारियों में उनके स्कोर्स देख लीजिए -

27, 15, 26, 3, 8, 11, 36, 10, 37, 2, 1, 4, 19, 1, 6

Advertisement

टीम इंडिया का एक ओपनर ऐसा प्रदर्शन कर रहा है, और उसे फिर भी मौके मिलते जा रहे हैं. अब IPL 2023 का रुख़ कर लेते हैं. 15 पारियों में ईशान ने तीन पचासे जड़े थे. 30 की औसत, 142.77 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 454 रन्स बनाए.

यशस्वी के नंबर्स भी देख लेना चाहिए. 21 साल के इस लड़के ने 14 पारियों में 625 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 48 का था. उन्होंने 163 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे. एक शतक, पांच पचासे.

IPL के लिहाज़ से यशस्वी ईशान से काफी आगे हैं. और ईशान का प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नहीं रहा है. अब जाफ़र ने यशस्वी की पैरवी करते हुए क्या कहा, ये जान लीजिए.

Advertisement

'हम ऐसे लड़के के मौका क्यों नहीं दे रहे हैं, जिसने IPL में शानदार प्रदर्शन किया था? उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी जीता था और फिलहाल वो बहुत कॉन्फिडेंट हैं. मैं चाहूंगा ये बदलाव किया जाए. पहला T201 (भारत वर्सेस वेस्ट इंडीज़) एक मुश्किल पिच पर खेला गया था. ऐसे में शुभमन गिल और ईशान को फ्री-फ्लोइंग खेलने की उम्मीद करना गलत है. दूसरे T20I से पहले पिच देखना बहुत जरूरी होगा. अगर वो अच्छी रही, तो हमारे बल्लेबाज़ अच्छा करेंगे.'

पहले T20I मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ की टीम ने भारत को 4 रन से हराया था. पांच मैच की इस सीरीज़ का दूसरा मैच 6 अगस्त को खेला जाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. 
 

वीडियो: ईशान किशन के साथ BCCI गलत कर रही है ऐसा कहकर भड़क गए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

Advertisement