The Lallantop

'बल्ला मुझे ना मार देना'...दोहरा शतक लगाने वाले किशन से कोहली ने ये क्यों कहा?

किशन ने तीसरे वनडे मैच में 210 रन की शानदार पारी खेली थी.

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन और कोहली (twitter)

ईशान किशन (Ishan kishan). भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़. बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में किशन ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा था. जिसके बाद वो लगातार चर्चा में हैं. ईशान किशन ने ये तो पहले ही बताया था कि विराट ने उन्हें शतक से पहले क्या कहा था. अब उन्होंने विराट के साथ बैटिंग के वक्त की एक और चीज़ बताई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किशन ने तीसरे वनडे मैच में महज़ 131 गेंद में 210 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना डाला. किशन ने अपनी इस पारी के दौरान चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. उनकी पारी में 24 चौके और 10 छक्के जड़े. इस धुआंधार पारी के दौरान किशन जब दोहरे शतक के करीब पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कोहली से हुई दिलचस्प बातचीत के बारे में बताया है.

#Kohli ने kishan को छक्का मारने से रोका

ईशान ने बताया कि कि अपना पहला दोहरा शतक पूरा करने के लिए उन्हें विराट कोहली से मदद लेनी पड़ी थी. किशन ने सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

Advertisement

‘जब मैं  197 पर था, तब मुझे लगा कि मैं मुस्तफिज़ुर एक स्लोअर बॉल डालेगा तो मैं उस पर आगे बढ़कर छक्का मार दूंगा. लेकिन मुझे एक ही मैच में खेलने का मौका मिला था तो मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता था. इसलिए मैंने विराट भैय्या को बोला कि आप मुझे बोलते रहना कि सिंगल ले, सिंगल ले वरना मैं उड़ा दूंगा.  जिसके बाद वो मुझे याद दिला रहे थे कि सिंगल लेना है.’

इसके साथ ही किशन ने मज़ाकिया अंदाज़ में खुलासा किया कि जब वो दोहरा शतक लगाने की खुशी मना रहे थे, तब उनका बल्ला कोहली के काफी करीब पहुंच गया था. विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने कहा,

‘दोहरा शतक पूरा करने की खुशी में मुझे याद ही नहीं रहा कि कौन कहां है? विराट भाई मेरे पीछे थे, उन्होंने मुझसे बोला कि देख बल्ला मुझे ना मार दे.’

Advertisement
#300 से चूकने पर जताथा था अफसोस

हालांकि इस मैच के दौरान ईशान जब 210 रन बनाकर आउट हुए तो मैच में लगभग 15 ओवर का खेल बचा था. और उनके पास 300 रन बनाने का भी मौका था. जिसको लेकर अफसोस जताते हुए ईशान ने कहा था,

‘बल्लेबाज़ी के लिए विकेट काफी कमाल था. मेरा इंटेंट बिल्कुल साफ था. मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा नाम दिग्गजों के साथ लिया जा रहा है. मैं 15 ओवर पहले आउट हो गया, मैं 300 भी बना सकता था. इस तरह के लेवल पर आपको जब भी मौका मिले तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है. मैं सिर्फ गेंद और गेंदबाज़ को चुन रहा था और चीज़ें मेरी लिए सही होती गईं.’

मैच की बात करें तो उस मुकाबले में ईशान किशन और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट की बेहतरीन साझेदारियों में से एक निभाई थी. दोनों बल्लेबाज़ों ने दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 35 ओवर में ही 300 रन के पार पहुंचा दिया था. 

ईशान किशन ने 210 रन बनाने के बाद क्या कह दिया?

Advertisement