कुछ दिनों पहले सरकार ने E22, E30 से पहले सीधे E85 फ्यूल यानी फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च किया. ये तो हमने आपको बताया था. E20 से सीधे E85 क्यों लॉन्च किया, वो भी बताया था. फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम होगा, इसकी जानकारी भी दी थी. फ्लेक्स फ्यूल और E20 फ्यूल में कीमतों का कितना अंतर चाहिए होगा ताकि हमें फायदा हो, वो भी बता दिया. आज इस अंतर का रियल रोड टेस्ट बताते हैं. माने जानते हैं कि 20 रुपये सस्ते फ्लेक्स फ्यूल और E20 फ्यूल से गाड़ी चलाने में फायदा है या घाटा (real mileage test of flex fuel).
पेट्रोल से सस्ते फ्लेक्स फ्यूल की पोल खुली, हर किमी पर हुआ घाटा, माइलेज भी गिरी
फ्लेक्स फ्यूल और E20 फ्यूल से गाड़ी चलाने पर फिलहाल तो हमें हर किलोमीटर पर 0.17 किलोमीटर ज्यादा (real world mileage test on flex fuel) लग रहे. फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ी का माइलेज भी 9.3 kmpl गिरा.


फ्लेक्स फ्यूल और E20 फ्यूल से गाड़ी चलाने पर फिलहाल तो हमें हर किलोमीटर पर 0.17 किलोमीटर ज्यादा लग रहा. Autocar ने जब Suzuki Gixxer SF 250 FFV (Flex Fuel Vehicle) को एक लीटर E20 फ्यूल और फ्लेक्स फ्यूल से चलाकर देखा तो पूरा गुणा-गणित सामने आया. फ्लेक्स फ्यूल से गाड़ी का माइलेज भी 9.3Kpl गिरा. वैसे ऐसा होना लाजमी है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अभी E20 फ्यूल 102.12 लीटर है तो फ्लेक्स फ्यूल 81.12 लीटर मिल रहा है. एक लीटर E20 फ्यूल में गाड़ी 38.1 kmpl चली तो फ्लेक्स फ्यूल में 28.8. माने. एक किलोमीटर गाड़ी चलाने का खर्च E20 फ्यूल में 2 रुपये 68 पैसे आ रहा तो फ्लेक्स फ्यूल में 2 रुपये 85 पैसे. 10 हजार किलोमीटर चलाने पर फ्लेक्स फ्यूल पर 1711 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे.

ऑटोकार के टेस्ट रिजल्ट वही बता रहे जो बाजार के एक्सपर्ट कहते आ रहे हैं. उनका कहना है कि एथेनॉल फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां काम माइलेज देती हैं तो ये फर्क 30 फीसदी होना चाहिए, तभी इसका फायदा होगा. माने फ्लेक्स फ्यूल 70 रुपये के अल्ले-पल्ले मिलेगा तो बात बनेगी.
ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल के बाद सरकार सीधा E85 फ्यूल क्यों ले आई? E22, E30 का क्या हुआ?
फ्लेक्स फ्यूल के सबसे बड़े बाजार ब्राजील में ऐसा ही है. वहां अभी नॉर्मल पेट्रोल Brazilian real में R$6.30 (करीब 116 रुपये) प्रति लीटर है तो एथेनॉल मिक्स फ्यूल R$4.70 (86 रुपये) प्रति लीटर. यानी अगर माइलेज कम मिलने के चक्कर में ज्यादा फ्यूल जलाना भी पड़ा तो जेब पर असर नहीं पड़ेगा.
वैसे अगर फ्लेक्स फ्यूल को 71.12 लीटर मान लिया जाए तो प्रति किमी का खर्च 2 रुपये 46 पैसे आएगा जो E20 के मुकाबले 22 पैसे सस्ता होगा. फिलहाल तो यही हाल हैं. भारत में भी सरकार 2027 के अंत तक 5000 फ्लेक्स फ्यूल पंप लगाने का इरादा रखती है. हो सकता है इसके बाद अंतर वाकई 30 फीसदी के आसपास का हो.
वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल


















