टीम इंडिया को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ नई दिल्ली में खेलना है. इस मुकाबले से पहले, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पेट की इन्फेक्शन से अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. इसी बीच, एक नई चोट ने मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है. खबर है कि मैच से पहले 11 फरवरी को ट्रेनिंग के दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई है.
बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के पैर पर लगी, फिर आई बुरी खबर
12 फरवरी को टीम इंडिया को नामीबिया से भिड़ना है. इससे पहले, Abhishek Sharma की खराब तबीयत ने पहले ही मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा रखी थी. अब खबर है कि टीम के दूसरे ओपनर Ishan Kishan भी चोटिल हो गए हैं.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नेट्स में जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर जा लगी. इसके बाद, वह दर्द से कराहते नजर आए. बाएं हाथ के इस बैटर को काफी दर्द में देखा गया. कुछ देर तक प्रैक्टिस भी रोकना पड़ा. फिजियो ने ग्राउंड पर आकर उनका जायजा लिया.
ईशान ने इसके बाद कुछ गेंदें खेलीं. लेकिन, फिजियो थोड़ी देर बाद ही उन्हें पवेलियन में ले गए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशन नामीबिया के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं. लेकिन, यह निश्चित रूप से टीम के लिए बड़ा झटका है.
टीम इंडिया पहले ही ओपनर अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर असमंजस में है. अभिषेक को हाल ही में स्टमक इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, वहां से उन्हें छुट्टी तो मिल चुकी है. लेकिन, उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला अभी बाकी है.
टीम मैनेजमेंट ने इसे लेकर साफ किया है कि उनकी मौजूदगी इस बात पर निर्भर करेगी कि वह मैच से पहले कैसा महसूस करते हैं. अभिषेक की हेल्थ को लेकर तिलक वर्मा ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. तिलक ने बताया,
जब हम दिल्ली पहुंचे तो वह स्कैन के लिए अस्पताल गए थे. आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है. वह ठीक हैं. हालांकि, वह मैच खेलेंगे या नहीं इसका फैसला गुरुवार को ही लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई फीकी! कमिंस, हेजलवुड के बाद कप्तान मार्श भी होंगे बाहर?
अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में भी पूरी तरह फिट नहीं थे. मैच के दौरान वह दूसरी ही बॉल पर आउट हो गए थे. फील्डिंग के दौरान वो मैदान पर उतरे भी नहीं थे. मैच के बाद पिछले दो दिनों में वह किसी भी ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा नहीं रहे हैं.
ऐसे में अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन या वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है. वहीं, अगर नामीबिया के खिलाफ ईशान और अभिषेक दोनों पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो संजू और सुंदर दोनों टीम में शामिल हो सकते हैं.
पाक के खिलाफ मैच से पहले बढ़ी टेंशन15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला है. इसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी को जोखिम में डालने से बचना चाहेगी. ईशान किशन की चोट इसलिए भी अहम है क्योंकि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं. अगर उनका अंगूठा गंभीर रूप से प्रभावित होता है, तो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बदलाव करना पड़ सकता है.
टीम इंडिया ने 7 फरवरी को वर्ल्ड कप का आगाम अमेरिका पर जीत के साथ किया है. हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह से एक्सपोज हुई थी. कप्तान सूर्या के अलावा कोई भी बैटर लंबी पारी नहीं खेल सका था. यही कारण है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया वाला मैच टीम के लिए बहुत अहम होने वाला है.
वीडियो: ईशान किशन की तारीफ में क्या बोले आर अश्विन?






















