The Lallantop

रिंकू सिंह से पांच छक्के खाने वाले बोलर ने वापसी पर क्या किया?

IPL में लौट आए यश दयाल.

Advertisement
post-main-image
यश दयाल, लंबे वक्त के बाद वापस लौटे और कमाल कर दिया (पीटीआई, ट्विटर)

यश दयाल. जी हां, वही बोलर जिसे पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह रातोंरात स्टार बन गए थे. हफ्तों पहले हुए इस मैच के बाद यश चर्चा से ही बाहर थे. लेकिन अब वो वापस आ चुके हैं. जी हां, लंबे वक्त से यश को खोज रहे लोग आज बहुत खुश होंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यश को आखिरकार गुजरात ने वापसी का मौका दे दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ़ यश दोबारा से गुजरात की जर्सी में दिखे. टॉस के वक्त जब हार्दिक पंड्या ने टीम बताई, तो यश का नाम इम्पैक्ट सब में था.

और तभी लोगों को उम्मीद हो गई थी कि शायद यश आज एक्शन में दिखें. गुजरात की बैटिंग खत्म हुई. शुभमन गिल की सेंचुरी के दम पर टीम ने बीस ओवर्स में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए. गिल इस सेंचुरी के साथ ही गुजरात के लिए हजार रन बनाने वाले पहले बैटर भी बने.

Advertisement

और फिर आई सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग. शमी ने गुजरात के लिए बोलिंग शुरू की. उनकी दूसरी ही गेंद पर अनमोलप्रीत का कैच गिरा. गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया, लेकिन स्लिप में खड़े राहुल तेवतिया ये कैच नहीं लपक पाए. हालांकि तेवतिया की ये गलती गुजरात को पांच रन ही महंगी पड़ी. अनमोल इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट हो गए.

# Yash Dayal Comeback

उन्होंने शमी की गेंद को पुल करना चाहा. लेकिन गेंद, बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उड़ गई. और राशिद खान ने इसे लपक, अनमोल को वापस भेजा. सिर्फ़ छह रन के टोटल पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा. और फिर दूसरे एंड से नई गेंद मिली यश दयाल को.

उन्होंने एक स्लिप के साथ, ओवर द विकेट बोलिंग शुरू की. सभी की निगाहें इन पर टिकी हुई थीं. सब जानना चाह रहे थे कि यश की वापसी कैसी रहेगी. उन्होंने पहली ही गेंद लेंथ पर आउटस्विंगर डाली. अभिषेक ने इस पर चौका बटोर लिया. और क्रिकइंफो के स्कोरर राघव ने बताया, पिछली सात गेंदों पर 37 रन दे चुके हैं यश.

Advertisement

अगली दो गेंदें डॉट रहीं और इनके बीच में एक वाइड भी आई. लोगों को लगा ये वापसी ऐसी ही रहेगी. नॉर्मल सी. लेकिन यश का प्लान अलग था. उन्होंने ओवर की चौथी लीगल डिलिवरी फिर से लेंथ बॉल डाली. ये वाली गेंद चौथे स्टंप की लाइन पर पड़कर बाहर निकल रही थी.

अभिषेक झांसे में आ गए. उन्होंने ड्राइव करने की कोशिश की. और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे निकल गई. जहां ऋद्धिमान साहा ने एक आसान कैच लेकर अभिषेक को वापस भेजा.

इस विकेट के बाद उन्होंने जोरदार तरीके से जश्न मनाया. अंत में यश ने इस मैच में अपने चार ओवर्स में 31 रन दिए. अभिषेक शर्मा उनकी इकलौती सफलता रहे.

वीडियो: RR 59 रन पर ऑल-आउट, IPL पॉइंट्स टेबल का अब ये हाल हो गया

Advertisement