The Lallantop

चेपॉक में टॉस हारते ही भावुक हुए धोनी, बोल दी इमोशनल करने वाली बात

लखनऊ से खेल रही है धोनी की टीम.

Advertisement
post-main-image
चेपॉक लौटकर भावुक हुए माही (स्क्रीनग्रैब)

इंडियन प्रीमियर लीग का छठा मैच शुरू हो चुका है. साल 2019 के बाद पहली बार चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान, चेपॉक पर खेलने उतरी है. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लखनऊ की टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है. जयदेव उनादकट की जगह यश ठाकुर और आयुष बडोनी की जगह कृष्णप्पा गौतम को मौका मिला है. जबकि चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं है.

टॉस के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,

Advertisement

‘यहां वापस आना बहुत मायने रखता है. IPL2008 में शुरु हुआ था. लेकिन हमने यहां बहुत क्रिकेट नहीं खेली. हम यहां सिर्फ पांच-छह सीजन ही रहे हैं. पहली बार होगा जब यहां पूरा स्टेडियम दर्शकों के लिए खुला होगा. पहले कुछ स्टैंड्स खाली होते थे. बहुत खुश हूं कि हम अपने होम गेम्स यहां चेपॉक में खेल पा रहे हैं. यह बहुत मायने रखता है. इस मैच में भी सेम स्क्वॉड रहेगी. अपने हालात का आंकलन करते हुए हमें अपने टार्गेट्स पर ध्यान बनाए रखना होगा. दिमाग में एक रियलिस्टिक गोल रखते हुए आगे बढ़ना होगा.’

वहीं केएल राहुल ने टॉस के वक्त ही अपने स्ट्रैटेजी बता दी. उन्होंने कहा कि वह चेज करना चाहते हैं. राहुल बोले,

‘हम पहले बोलिंग करेंगे. हम जानना चाहते हैं कि हमें क्या चेज करना है. दिल्ली के खिलाफ़ हम बेहतरीन खेले थे, गेम के सारे पार्ट्स में हमने बेहतरीन किया था. हमें आज फिर से वैसा ही कुछ करना होगा और उस परफॉर्मेंस को बेहतर करना होगा. जयदेव उनादकट आज बाहर होंगे, यश ठाकुर वापसी करेंगे.’
 

Advertisement

दोनों टीम्स इस प्रकार हैं,

LSG XI: केएल राहुल, काएल मेयर्स, दीपक हूडा, कृणाल पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, आवेश खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मार्क वुड.

CSK XI: डेवन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायुडु, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर.

वीडियो: IPL2023 में भोजपुरी कॉमेंट्री इस कारण कर रहे हैं रवि किशन!

Advertisement