The Lallantop

'पहला IPL शतक मारेगा', बंदे ने लिखा और ये हो गया, लोग बोले- मेरा भविष्य बता दो!

51 गेंदों पर शतक मारेगा, 'भविष्यवाणी' वायरल है!

Advertisement
post-main-image
अय्यर ने खेली कमाल की पारी. (फोटो: PTI)

'वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आज अपना पहला शतक लगाएंगे.' कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के मैच से कुछ पहले ये भविष्यवाणी शाहिद नाम के एक ट्विटर यूजर ने की. सिर्फ इतना ही नहीं. उन्होंने गेंद के बारे में भी बताया कि अय्यर कितनी गेंद पर शतक लगाएंगे. जो भी लगभग सही साबित हुआ.

दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वेंकटेश तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और उन्होंने 51 गेंद पर ताबड़तोड़ 104 रन बना डाले. उनकी इस पारी में 9 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. उनके शतक पूरा करते ही सोशल मीडिया पर शाहिद का ट्वीट वायरल हो गया. जिस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. अब पहले शाहिद ने क्या ट्वीट किया था, वो जान लीजिए. ट्विटर यूजर ने मुंबई इंडियंस और KKR के मैच से लगभग 3 घंटे पहले ही पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘आज के मैच के लिए बड़ी भविष्यवाणी. वेंकटेश अय्यर सिर्फ 51 गेंदों में अपना पहला T20 शतक लगाएंगे.’

हालांकि, अय्यर ने 49 गेंद पर ही अपना शतक पूरा कर लिया. लेकिन पूरी पारी के दौरान उन्होंने 51 गेंद खेली. जिसके बाद शाहिद के इस ट्वीट पर यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर पूछा,

Advertisement

मेरे जीवन में कब खुशियां आएंगी?'

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

‘भाई ये भी बता दो कि मेरे अच्छे दिन कब आएंगे?’

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘भाई ये बता दो कि IPL 2023 में दिल्ली का खाता कब खुलेगा?’

एक और यूजर ने लिखा,

‘भाई IPL खिताब जीतने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को और कितने साल लगेंगे?’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘भाई अब आपको तो भगवान वाली फीलिंग आ रही होगी.’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और 11 रन के स्कोर पर जगदीशन के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. इसके बाद क्रीज पर आए वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने पहले गुरबाज़ के साथ मिलकर 46 और फिर चौथे विकेट के लिए शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 50 रन की पार्टनरशिप की. अय्यर की 104 रन की शानदार पारी के बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए. अय्यर के अलावा रिंकू सिंह ने 18 और रसल ने 21 रन की पारी खेली.

जवाब में मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने धुआंधार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में ही 65 रन कूट दिए. रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए. जबकि किशन ने 25 गेंद पर 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 43 जबकि तिलक वर्मा ने 30 रन बनाए. जबकि टिम डेविड ने 13 गेंद पर 24 रन की पारी खेल मुंबई को 14 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से जीत दिला दी.

वीडियो: विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ खेलेंगे, सऊदी अरब का ये प्लान मस्त है!

Advertisement