The Lallantop

जबसे IPL शुरू हुआ... वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ हार से भड़के दिग्गज ने ये क्या बोल दिया

जीत की भूख बढ़ानी होगी और बनना होगा स्मार्ट.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक की कप्तानी में फिर हारी टीम इंडिया (एपी फोटो)

हार्दिक पंड्या की टीम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ लगातार दूसरा T20I मैच हार गई. और इस हार के बाद पूर्व भारतीय पेसर वेंकटेश प्रसाद ने टीम पर करारा हमला बोला है. हाल ही में लिमिटेड ओवर्स में भारत के प्रदर्शन पर कड़े कॉमेंट करने वाले वेंकी ने अपने पुराने ट्वीट्स को क़ोट कर फिर से भारतीय टीम पर कॉमेंट किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वेंकी ने ट्वीट किया,

'बहुत-बहुत साधारण. इसे दरकिनार करने का कोई अर्थ नहीं है. 2007 T20 वर्ल्ड कप के बाद IPL शुरू हुआ और उसे बाद सात प्रयासों में हम एक बार भी इसे नहीं जीत पाए. इस दौरान हमने बस एक फ़ाइनल खेला. जीत की भूख और होनी चाहिए.

कल, 16वें ओवर में दो विकेट लेने के बाद युज़ी ने भारत की मैच में वापसी कराई. यह उनका तीसरा ओवर था. वेस्ट इंडीज़ आठ विकेट गंवा चुका था. और फिर उसे दोबारा बोलिंग का मौका ही नहीं मिला. वेस्ट इंडीज़ के नंबर नौ और दस ने हमारे पेसर्स को खेलना आसान पाया. ऐसे हालात में टेक्स्टबुक पर चलने की जगह स्मार्ट होना पड़ेगा.'

Advertisement

बता दें कि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए थे. तिलक वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्याजा, 51 रन बनाए. उन्होंन यह रन 41 गेंदों में स्कोर किए. जवाब में वेस्ट इंडीज़ के लिए निकलन पूरन ने 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. और वेस्ट इंडीज़ ने सात गेंदें बाक़ी रहते ही जीत के लिए जरूरी रन बना लिए.

हालांकि बीच में लगा था कि भारत मैच निकाल ले जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बोलर्स ने वेस्ट इंडीज़ को 126-4 से 129-8 पर ला दिया. लेकिन अकील हुसैन और अल्ज़ारी जोसेफ ने 26 रन की पार्टनरशिप कर मैच निकाल दिया. हार्दिक इस मैच में भारत की ओर से बेस्ट बोलर रहे. लेकिन उनके तीन विकेट्स टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे.

Advertisement

उन्होंने अहम वक्त में युज़ी का स्पेल नहीं पूरा कराया. जबकि टीम के तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल को तो एक भी ओवर नहीं मिला. इतना ही नहीं, रवि बिश्नोई ने रोवमन पॉवेल को LBW भी कर दिया था. लेकिन हार्दिक ने DRS ही नहीं लिया. और बाद में पॉवेल ने 21 रन बना दिए. बोलिंग के साथ हार्दिक के इन तमाम फैसलों ने मिलकर भारतीय टीम को हार दिलाई. और वेंकी इसी बात से खफ़ा हैं.

इससे पहले जब भारत वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच में हारा था. तब वेंकी ने ट्वीट करते हुए कहा था,

‘टेस्ट क्रिकेट हटा दें तो बाक़ी दो फॉर्मेट्स में बीते कुछ वक्त से भारत का प्रदर्शन बहुत साधारण रहा है. बांग्लादेश, साउथ अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज़ हारे. बीते दो T20 वर्ल्ड कप में खराब खेले. ना ही हम इंग्लैंड जैसी एक्साइटिंग टीम हैं और ना ही पुराने दौर की ऑस्ट्रेलिया जैसी क्रूर.

पैसे और ताक़त के बावजूद हम सामान्य चीजों का जश्न मनाने वाले बन चुके हैं. हम एक चैंपियन टीम होने से बहुत दूर हैं. सारी टीम्स जीत के लिए खेलती हैं और भारत भी लेकिन इस वक्त में खराब प्रदर्शन के पीछे उनका अप्रोच और एटिट्यूड भी जिम्मेदार है.'

पांच मैच की सीरीज़ में भारत अभी 2-0 से पीछे है. सीरीज़ का तीसरा मैच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीम्स फ़्लोरिडा के लिए निकलेंगी. सीरीज़ के बचे हुए दोनों मैच यहीं खेले जाने हैं.

वीडियो: IndvsPak इमर्जिंग एशिया कप 2023 में पाकिस्तान पर लगे आरोपों का अजीब ही जवाब दे गए पाक कप्तान!

Advertisement