The Lallantop

दो फ्लाइट मिस कीं, वर्ल्ड कप से निकाले गए, अब IPL में बहुत कूट रहा ये खिलाड़ी!

राजस्थान रॉयल्स बोल रही होगी- फ्लावर समझा था क्या?

Advertisement
post-main-image
राजस्थान ने सीज़न की चौथी जीत दर्ज की. (फोटो: PTI)

26 गेंद पर 56 रन. दो चौके और पांच छक्के. हर किसी खिलाड़ी के लिए इस तरह की बैटिंग करना संभव नहीं होता है. खासकर अगर 178 रन का बड़ा टारगेट चेज करते हुए 10.3 ओवर में टीम के 54 रन ही बने हों. साथ ही चार मेन प्लेयर पवेलियन भी लौट चुके हैं. लेकिन इस काम को बेहद आसानी से पूरा कर दिखाया वेस्टइंडीज के धुरंधर प्लेयर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने.

रियान पराग के आउट होने के बाद मैदान पर आए हेटमायर पहली गेंद से ही एकदम सेट नजर आए. और उन्होंने पहले अल्जारी जोसेफ और फिर राशिद खान जैसे बेहतरीन बॉलर्स की जमकर खबर ली. इस शानदार पारी की बदौलत हेटमायर ने गुजरात के खिलाफ राजस्थान को 4 गेंद बाकी रहते ही जीत दिला दी. हालांकि, इस मैच में सुपरस्टार रहे हेटमायर कुछ समय पहले ही बहुत बड़ी मुश्किल में फंसे थे. जिस कारण उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वर्ल्ड कप खेलने से चूके थे हेटमायर

दरअसल 3 अक्टूबर, 2022 को वेस्टइंडीज़ क्रिकेट से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया था. टाइम से एयरपोर्ट नहीं पहुंचने के कारण हेटमायर ने ऑस्ट्रेलिया जाने फ्लाइट मिस कर दी थी. जिसके बाद सजा के तौर पर उनकी T20 वर्ल्ड कप टीम से छुट्टी कर दी गई. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि उन्होंने दो दिन पहले भी पारिवारिक कारणों का हवाला देकर फ्लाइट रिशेड्यूल करवाई थी. लेकिन लेट होने के कारण उन्होंने रिशेड्यूल्ड फ्लाइट भी मिस कर दी थी. 

हेटमायर की जगह शर्मह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया था. इस टूर्नामेंट के दौरान दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज़ की टीम ने क्वालीफायर मुकाबलों में बेहद खराब प्रदर्शन किया. इस वजह से वो सुपर-12 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. जिसके बाद से हेटमायर पर काफी निशाना साधा गया था.

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर्स में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए. टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 46, जबकि शुभमन गिल ने 45, कप्तान हार्दिक ने 28, अभिनव मनोहर ने 27 और साई सुदर्शन ने 20 रन बनाए.

राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. जबकि एडम ज़ैम्पा, युज़वेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट निकाला. जवाब में राजस्थान की शुरुआत ठीक नहीं हुई. यशस्वी जायसवाल एक और जॉस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए.

देवदत्त पडिक्कल ने 26 रन बनाए. जबकि ध्रुव जुरेल और रवि अश्विन ने दस-दस रन का योगदान दिया. अश्विन ने अपने दस रन के लिए सिर्फ़ तीन गेंदें खेली. रियान पराग एक बार फिर फेल रहे. उन्होंने सात गेंदों में पांच रन की पारी खेली. राजस्थान के स्टार रहे कैप्टन संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर. संजू ने सिर्फ़ 32 गेंदों पर 60 रन बनाए. जबकि हेटमायर 26 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान की पांच मैच में ये चौथी जीत है और टीम 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है.

वीडियो: विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ खेलेंगे, सऊदी अरब का ये प्लान मस्त है!

Advertisement
Advertisement