दिल्ली की जीत और आमला की आईपीएल में एंट्री
आईपीएल के नौवें सीज़न की हाइलाइट्स, खबरें और तमाम मुंहपेलई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ईडन गार्डन पे कल हुआ मैच. कोलकाता और पंजाब के बीच. शाहरुख़ भी मौजूद थे और दादा गांगुली भी. सहवाग को पंजाब के डगआउट में देखकर दिल हरा हो जाता है. वो अभी भी वैसे ही कूल बनके बैठा रहता है. देखते ही दिल को ठंडक मिलती है. खैर, मैच हुआ. कोलकाता ने 164 रन बनाये. गंभीर ने फिर से पचास का आंकड़ा पार किया. 54 रन बनाये 45 गेंद में. जिस तरह से कोलकाता की ओपेनिंग हुई थी, लग रहा था कि ये बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे. पहला विकेट 101 रन पे गिरा. उथप्पा ताबड़तोड़ 70 रन बनाकर रन आउट हो गए. लेकिन सेकंड हाफ में पंजाब ने कुछ कसी गेंदबाजी की. संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर तो इतना कसा डाला कि मात्र 4 रन आये. जिसकी वजह से कोलकाता मात्र 164 रन ही बना पायी.
पंजाब की शुरुआत ही ऐसी रही मानो नसुड्ढ मार दी हो किसी ने. पहली 19 गेंदों में रन बने मात्र 13 और विकेट गिर गए तीन. मैक्सवेल ने आकर इनिंग्स को संभालने की पूरी कोशिश की. हर तरफ़ मारा भी. ब्रैड हॉग के ओवर में 17 रन मारे. लेकिन कुछ देर में पियूष चावला की बॉल पर आउट हो गए. उसके बाद पंजाब संभल न पाई. अक्षर पटेल ने दो छक्के मारकर कुछ उम्मीदें जगाईं लेकिन आंद्रे रसल के आखिरी ओवर ने पंजाब को धराशाई कर दिया. कोलकाता 7 रन से जीती.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















