The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में किन बॉलर्स के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने गजब पावर हिटिंग दिखाई. उन्होंने 16 मैचों में 72 छक्के जड़े. वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर हैं. इससे पहले साल 2012 में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने IPL के सीजन में 59 छक्के लगाए थे.

Advertisement
post-main-image
IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए. (फोटो-PTI)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). 15 साल का ‘वंडर ब्वॉय’ IPL 2026 में टॉक ऑफ टाउन रहा. पूरे सीजन में अपनी बैटिंग से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. उन्होंने अपनी पावर हिटिंग के जरिए राजस्थान रॉयल्स (RR) को दूसरे क्वालीफायर तक पहुंचाया. वैभव ने ग्राउंड के हर कोने में शॉट लगाए. उनके सामने कौन बॉलर है इसका प्रेशर नहीं लिया? वैभव की विस्फोटक बैटिंग और उनकी सिक्स हिटिंग एबिलिटी देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट दंग रह गए. IPL 2026 में सूर्यवंशी ने दुनिया के हर नामी बॉलर्स की गेंद को स्टैंड में भेजा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैैभव ने इस सीजन रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए हैं. इस आर्टिकल में उन 5 बॉलर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी बॉल पर वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के मारे.

साकिब हुसैन

IPL 2026 में वैभव ने SRH के पेसर साकिब हुसैन पर सबसे ज्यादा अटैक किया. ‘वंडर किड’ के आगे सनराइजर्स के इस पेसर की एक न चली. सूर्यवंशी ने साकिब के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाए. IPL 2026 में वैभव ने 2 इनिंग्स में उनकी 19 गेंदें फेस कीं. इन 19 बॉल्स पर सूर्यवंशी ने 59 रन जड़े. साकिब हुसैन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 310 का रहा. SRH के इस बॉलर ने वैभव को एक बार आउट किया.

Advertisement
प्रफुल्ल हिंगे

इस सीजन सूर्यवंशी ने SRH के एक और बॉलर को रिमांड पर लिया. नाम है प्रफुल्ल हिंगे. ‘बेबी बॉस’ ने हिंगे को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ 7 छक्के लगाए. IPL 2026 में सूर्यवंशी और प्रफुल्ल हिंगे 3 इनिंग्स में आमने-सामने हुए. इस दौरान वैभव ने उनकी 17 गेंदों को फेस किया, और 57 रन जड़े. हिंगे के खिलाफ सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 335 का रहा. खास बात हिंगे इस सीजन सूर्यवंशी को 2 बार आउट करने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें: अब गिल को कैसे टीम इंडिया से बाहर रखेंगे अजीत आगरकर?

पैट कमिंस

सनराइजर्स के कैप्टन पैट कमिंस अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए मशहूर हैं. उनके आगे दुनिया का हर बैटर संभलकर खेलता है. लेकिन, वैभव के आगे उनकी सारी बॉलिंग एबिलिटी धरी रह गई. IPL 2026 में वैभव ने कमिंस की जमकर खबर ली. सूर्यवंशी ने ‘फीयरलेस बैटिंग’ करते हुए कमिंस के खिलाफ 5 छक्के उ़ड़ाए. IPL 2026 में वैभव ने कमिंस की 12 गेंदों पर 38 रन जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 317 का रहा. मौजूदा सीजन में दोनों प्लेयर दो बार आमाने-सामने हुए. इन दिनों इनिंग्स में वैभव के आगे कमिंस बैकफुट पर रहे.

Advertisement
कगिसो रबाडा

सूर्यवंशी ने कगिसो रबाडा को भी नहीं छोड़ा. IPL 2026 में सूर्यवंशी ने रबाडा को 3 बार फेस किया. इस दौरान वैभव ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए गुजरात टाइटंस के इस पेसर के खिलाफ 4 छक्के जड़े. वैभव ने 187 के स्ट्राइक रेट के साथ रबाडा की 23 गेंदों पर 43 रन बनाए. मौजूदा टूर्नामेंट में वैभव ने 3 इनिंग्स में GT के इस पेसर सामना किया. इस दौरान रबाडा वैभव को एक बार आउट कर पाए.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव LSG के फास्टेस्ट बॉलर हैं. लेकिन, जब वह वैभव के सामने आए तो, उनकी सारी तेजी धरी रह गई. प्रिंस यादव के खिलाफ भी वैभव का बल्ला खूब चला. वैभव ने उनके खिलाफ 3 छक्के हिट किए. IPL 2026 में वैभव ने 269 के स्ट्राइक रेट के साथ प्रिंस की 13 गेंदों पर 35 रन जड़े. मौजूदा सीजन में प्रिंस यादव, वैभव को आउट नहीं कर पाए.

टूर्नामेंट में जड़े 72 छक्के

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने गजब पावर हिटिंग दिखाई. उन्होंने 16 मैचों में 72 छक्के जड़े. वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर हैं. इससे पहले, साल 2012 में क्रिस गेल ने IPL के सीजन में 59 छक्के लगाए थे. लेकिन, सूर्यवंशी ने यूनिवर्स बॉस का यह रिकॉर्ड SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में तोड़ दिया था.

कुल मिलाकर सूर्यवंशी का यह सीजन शानदार रहा. उन्होंने IPL 2026 में 776 रन बनाए हैं. उन्होंने एक सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी जड़ीं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 103 रन रहा. खास बात यह है कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास ही है. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement