The Lallantop

100 रन भी नहीं बना पाती ईशान की टीम, क्लासेन और नीतीश ने बचाई SRH की इज्जत

LSG के खिलाफ मैच में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy)ने शानदार बैटिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की. इसी पार्टनरशिप के चलते SRH की टीम रिस्पेक्टेबल टोटल बनाने में सफल रही.

Advertisement
post-main-image
हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने LSG के खिलाफ शतकीय साझेदारी की. (फोटो- PTI)

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और नीतीश कुमार रेड्डी ( Nitish Kumar Reddy) ने दिखाया कि प्रेशर में बैटिंग कैसे की जाती है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में दोनों बैटर्स ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतकीय साझेदारी की. यह पार्टनरशिप उस वक्त आई, जब हैदराबाद के 4 विकेट सिर्फ 26 रनों पर गिर गए थे. लगातार विकेट आउट होने से SRH की टीम दबाव में थी. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों ने धुआंधार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़े. यह इस पार्टनरशिप का कमाल था, जिसके चलते SRH की टीम 156 रन बनाने में सफल रही.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्लासेन-रेड्डी ने जोड़े 116 रन

LSG के खिलाफ मैच में सनराइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही. मोहम्मद शमी ने अपने पहले दो ओवर में 2 विकेट झटक लिए. उन्होंने दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई. फिर, प्रिंस यादव ने ईशान किशन को आउट कर दिया. लियाम लिविंगस्टन दिग्वेश राठी का शिकार बने. सनराइजर्स का स्कोर 7.1 ओवर में 4 विकेट पर 26 हो गया.

हैदराबाद की टीम काफी प्रेशर में आ गई. लखनऊ के बॉलर्स जिस तरह चढ़कर बॉलिंग कर रहे थे, उससे यही लगा कि SRH की टीम मुश्किल से 100 रन बना पाएगी. क्योंकि LSG के फिल्डर्स बेहतरीन फील्डिंग कर रहे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने दो बॉलों में बता दिया, वो अभी भी बेस्ट पेसर्स में से एक क्यों हैं

इस दौरान, बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी पर रन बनाने की जिम्मेदारी थी. इन दोनों ने संभलकर खेलने के बजाय नेचुरल बैटिंग की. क्लासेन और नीतीश ने ‘अटैक इज द बेस्ट डिफेंस’ वाली पॉलिसी अपनाई.

इस बीच, दोनों बैटर्स ने लखनऊ के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 2ं छ्क्के जड़े. इस दौरान नीतीश रेड्डी भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों पर जोरदार प्रहार करते हुए 33 गेंदों पर 56 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के उड़ाए.

Advertisement

हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी जब तक क्रीज पर रहे, तब तक लखनऊ के बॉलर्स पर प्रेशर हावी रहा. दोनों बल्लेबाजों ने 63 गेंदों पर 116 रनों की साझेदारी कर सनराइजर्स को 156 रनों तक पहुंचाया.

सनराइजर्स की इनिंग्स की बात करें, तो क्लासेन और नीतीश को छोड़ कर कोई भी बैटर इम्पैक्ट नहीं डाल पाया. टीम के 7 बैटर दहाई के अंक में नहीं पहुंचे. SRH की तरफ से हाईएस्ट स्कोरर हेनरिक क्लासेन रहे. उन्होंने 62 रन बनाए. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेली. लखनऊ की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement