The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPl 2026 jofra archer brilliant bowling against Priyansh Arya during pbks vs RR match

जोफ्रा आर्चर ने प्रियांश आर्या को छकाया, वर्ल्ड क्लास बॉलिंग का नमूना दिखा दिया

पिछले सीजन लीग मैच में जोफ्रा ने प्रियांश को बोल्ड कर दिया था. उस मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026, 10:39 PM IST)
Jofra archer, jofra archer bowling, jofra archer bowling against priyansh araya, jofra archer bowling ipl 2026,
IPL 2026 में जोफ्रा आर्चर अब तक 14 विकेट ले चुके हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इस सीजन वह टीम के लीडिंग विकेट टेकर बने हुए हैं. जोफ्रा ने अपनी पेस और बाउंस से बैटर्स को खूब परेशान किया है. 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में उन्होंने प्रियांश आर्या को सेट होने का मौका नहीं दिया.

जोफ्रा की काट नहीं ढूंढ पाए प्रियांश

मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. PBKS की पारी का तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर डालने आए. उनके सामने थे पावर हिटर प्रियांशा आर्या. जो अब तक इस टूर्नामेंट में 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं. 

जोफ्रा ने ओवर की पहली गेंद करीब 139 किमी रफ्तार से फेंकी. प्रियांश इस गेंद को संभाल नहीं पाए और बैट का किनारा लगा. गेंद स्लिप के ऊपर से चौके के लिए चली गई. लकी प्रियांश! जैसे ही एज गया, जोफ्रा ने कप्तान रियान पराग से पूछा कि स्लिप कहां है. क्योंकि बॉल से पहले जोफ्रा ने कप्तान से स्लिप लगाने के लिए कहा था.

अगली गेंद पर कप्तान पराग ने स्लिप लगा दी. जोफ्रा ने ओवर की दूसरी गेंद 142 किमी से ज्यादा की स्पीड से डाली. इस शॉर्ट बॉल पर प्रियांश रन नहीं ले पाए. तीसरी गेंद पर जोफ्रा ने फिर प्रियांश को बीट किया. उन्होंने गेंद को फ्लिक करने का प्रयास किया. ध्रुव जुरेल ने कैच की अपील की. लेकिन जोफ्रा इंट्रेस्टेड नहीं थे.

जोफ्रा की चौथी गेंद 142 kmph की स्पीड से ज्यादा की थी. प्रियांश इस बॉल पर बैलेंस नहीं बना पाए. बैट का किनारा लगा और बॉल फर्स्ट स्लिप की तरफ गई. वहां खड़े यशस्वी जायसवाल ने कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ऊपर से बाउंड्री के बाहर चली गई.  

यह भी पढ़ें: अभिषेक-हेड को बुमराह को रोकना होगा, MI अब न जीती तो बाहर होना तय!

जोफ्रा ने ओवर की पांचवी गेंद फुल लेंथ डाली. इस बॉल की स्पीड 150.1 kmph थी. प्रियांश इस बॉल को हिट करने के चक्कर में पूरी तरह मिसटाइम कर गए. गेंद बाउंड्री से बाहर जाने के बजाय हवा में झूल गई. नाद्रे बर्गर ने मिड-ऑफ पर आसान सा कैच पकड़ा. इस तरह प्रियांश का कैमियो खत्म हुआ. वह 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए.

लेकिन जोफ्रा ने आखिर में इस बैटल को जीत ही लिया. प्रियांश आर्या उनके सामने स्ट्रगल करते दिखे. वह जोफ्रा के आगे बैक फुट पर ही रहे. RR के पेसर ने पहले उन्हें अपनी पेस और बाउंस छकाया. फिर उसी ओवर में प्रियांश को आउट करके अपनी वर्ल्ड क्लास बॉलिंग का नमूना दिखा दिया.

IPL में जोफ्रा VS प्रियांश

IPL में प्रियांश आर्या अब तक जोफ्रा आर्चर के आगे स्ट्रगल करते दिखे हैं. 2 इनिंग्स में वो दोनों बार जोफ्रा की बॉल पर आउट हुए हैं. और 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बना पाए. पिछले सीजन लीग मैच में जोफ्रा ने प्रियांश को बोल्ड कर दिया था. उस मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे.

वीडियो: विराट कोहली ने दो जीरो के बाद ऐसा क्या इशारा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()