The Lallantop

IPL प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी पंजाब किंग्स, वजह भी जान लीजिए!

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. धर्मशाला में PBKS का रिकॉर्ड बेहद खराब है. आंकड़ों पर गौर करें, तो पंजाब ने यहां पर 16 मैच खेले हैं. इस दौरान PBKS ने 6 मैच जीते और 10 हारे हैं. इन स्टैट्स से पता चलता है कि पंजाब को धर्मशाला की पिच रास नहीं आती है.

Advertisement
post-main-image
RCB के खिलाफ पंजाब के लिए करो या मरो वाला मैच है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के शुरुआती 7 मैचों में 6 मैच जीते और 13 पॉइंट्स लेकर टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिससे उनकी प्लेऑफ क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ गई।
  • टीम के खराब दौर की शुरुआत 8वें मैच के बाद हुई, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने लगातार 5 मैचों में हार झेली, जिससे उनकी प्लेऑफ की स्थिति कमजोर हो गई।
  • पंजाब किंग्स का अगला मैच RCB के खिलाफ 17 मई को धर्मशाला में है, और यदि वह यह मैच हार गए तो IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम जीत की पटरी पर बहुत तेज दौड़ी. शुरुआत के 7 मैचों में 6 मुकाबले जीत लिए. इनमें एक मैच KKR के खिलाफ बारिश की चलते नहीं हुआ. 13 पॉइंट्स लेकर टीम टॉप पर पहुंच गई, और लंबे समय तक नंबर वन पर रही. ऐसा कहा गया कि यह टीम सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्ववालिफाई करेगी. लेकिन, इसके बाद 8वें मैच से शुरू हुआ पंजाब किंग्स का बुरा दौर, जो थमने का नाम नहीं ले रहा. अब हालत यह है कि पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है. 17 मई को RCB के खिलाफ होने वाला मैच PBKS के लिए करो या मरो वाला है. अगर पंजाब के हाथ से यह मैच निकल गया, तो PBKS की टीम 17 मई को प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
IPL से बाहर हो जाएगी PBKS?

IPL 2026 के मिड सीजन के बाद, पंजाब की टीम जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई. उसके हार का सिससिला जारी है. पंजाब की टीम को लगातार 5 मैचों में हार मिली. इस दौरान उसे RR, GT, SRH, DC और  मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. लगातार पांच हार के बाद पंजाब की टीम अर्श से फर्श पर आ गई. अब टीम जीत के लिए स्ट्रगल कर रही है. पिछले 5 मैचों में टीम के बॉलर्स और बैटर्स कंसिस्टेंसी बरकरार नहीं रख पाए.

अब पंजाब का मुकाबला RCB से है. डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु की परफॉर्मेंस IPL 2026 में जबरदस्त रही है. इस सीजन RCB ने जो मैच हारे, उनमें भी फाइटिंग स्पिरिट दिखाई. मौजूदा सीजन में बेंगलुरु की टीम 12 मैचों में 4 मुकाबले हारी है. पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और KKR के खिलाफ मिली जीत से RCB के हौसले बुलंद हैं. ऐसे में बेंगलुरु को रोकना पंजाब के लिए तगड़ी चुनौती है. अगर पंजाब की परफॉर्मेंस गड़बड़ाई, तो श्रेयस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: SRH के खिलाफ खेलेंगे धोनी? अश्विन ने बड़ी हिंट दे दी

पंजाब के बाहर होने की एक वजह यह भी

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. धर्मशाला में PBKS का रिकॉर्ड बेहद खराब है. आंकड़ों पर गौर करें, तो पंजाब ने यहां पर 16 मैच खेले हैं. इस दौरान PBKS ने 6 मैच जीते और 10 हारे. इन स्टैट्स से पता चलता है कि पंजाब को धर्मशाला की पिच रास नहीं आती है.

PBKS vs RCB हेड टू हेड

IPL में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो RCB को बढ़त हासिल है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं. इस दौरान RCB ने 19 और पंजाब ने 18 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं, धर्मशाला में RCB और PBKS के बीच 2 मैच हुए हैं, जिनमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है.

Advertisement

कुल मिलाकर RCB के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स पर जबरदस्त प्रेशर होगा. बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. RCB अगर यह मुकाबला हार जाती है, तो उस पर खास फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन, पंजाब के हारते ही उसका पत्ता टूर्नामेंट से कट जाएगा.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement