The Lallantop

क्या फिन एलन नॉटआउट थे? अंपायर्स ने बड़ी गलती कर दी!

कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर Finn Allen का कैच विवाद का कारण बन गया है. रिप्ले के दौरान दिखे विजुअल्स ने अंपायर्स के फैसले की पारदर्शि‍ता पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
post-main-image
फिन एलन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ महज 8 रन की पारी खेली. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में फिन एलन को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया, जबकि लाइव रिप्ले में उनके पैर के बाउंड्री से टच का स्पष्ट सबूत नहीं था।
  • फिन एलन के आउट होने का विवाद इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले के विभिन्न कोणों से कैच की वैधता की पूरी जांच किए बिना फैसला दे दिया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठे।
  • इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर अंपायरिंग को लेकर बहस हुई और मैच का परिणाम प्रभावित हुआ, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम ओवर में मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।

क्या फिन एलन (Finn Allen) नॉटआउट थे? अंपायर्स ने हड़बड़ी कर दी? सोशल मीडिया पर ये सवाल अभी खूब ट्रेंड कर रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फैन्स का ये सवाल पूछना लाज़मी है. क्योंकि विजुअल्स कई सारे थे. लेकिन, अंपायर्स ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. ऐसा लगा आउट डिक्लेयर करने की उन्हें हड़बड़ी थी.

Advertisement
क्यों उठा पूरा विवाद?

कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बैटिंग के लिए इन्वाइट किया. कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ ओपन करने आए कीवी ओपनर फिन एलन. ईडन गार्डेन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ 7 गेंदों में 28 रन ठोकने वाले एलन इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके. पहले ओवर में मोहम्मद शमी के ख‍िलाफ वो काफी स्ट्रगल करते नज़र आए.

हालांकि, दूसरे ओवर में उन्होंने दो बाउंड्री लगाकर टच ढूंढ ली थी. फिर आई ओवर की चौथी बॉल. गेंद उनके बैट का किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई. वहां दिग्वेश राठी खड़े थे. उन्होंने कैच भी क्लीन पकड़ा. लेकिन, इस दौरान उनका पैर बाउंड्री लाइन के बहुत करीब चला गया. हालांकि, अंपायर ने बिना अलग-अलग एंगल्स के रिप्ले चेक किए, उन्हें आउट करार कर दिया. सारा फसाद यहीं शुरू हुआ. बाद में आए रिप्ले के एंगल्स ने इस फैसले की पारदर्शिता पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement

थर्ड अंपायर्स ने दिखाई हड़बड़ी

दरअसल, मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने कैच की वैधता जांचने के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली थी. इसके बाद ही फिन एलन को आउट करार दिया गया. हालांकि, सामने आए रिप्ले में यह साफ नहीं हो पाया कि दिग्वेश सिंह राठी का बायां पैर बाउंड्री रोप से टच हुआ या नहीं. कुछ एंगल्स में पैर रोप के बेहद करीब दिखा. कुछ में हल्का संपर्क होने की आशंका नजर आई. यही वजह है कि इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

फिन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआती झटका लगा. पावरप्ले में विकेट गिरने से टीम का मोमेंटम प्रभावित हुआ और मैच की दिशा बदलती नजर आई. क्रिकेट के नियमों के अनुसार, अगर कैच लेते समय फील्डर का कोई भी हिस्सा सीधे बाउंड्री रोप को छूता है, तो उसे कैच नहीं माना जाता और बल्लेबाज को छह रन मिलते हैं.

Advertisement

ऐसे में अगर दिग्वेश सिंह राठी का पैर रोप से टच हुआ था, तो यह कैच अमान्य होता और बल्लेबाज के खाते में 6 रन जुड़ने चाहिए थे. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ ने इसे शानदार कैच बताया. वहीं कई यूजर्स ने अंपायरिंग पर सवाल उठाए और इसे गलत फैसला करार दिया.

इस कैच का मैच पर भी रहा बड़ा असर

दिग्वेश सिंह राठी का यह कैच भले ही देखने में शानदार था. लेकिन, उसकी वैधता पर उठा सवाल मैच की सबसे बड़ी चर्चा बन गया. IPL जैसे बड़े मंच पर ऐसे करीबी फैसले हमेशा बहस को जन्म देते हैं और यह मामला भी उसी कड़ी में जुड़ गया है. इसका असर आप इसे से समझ सकते हैं कि ये मुकाबला अंतिम ओवर तक गया, जहां अंतिम बॉल पर सिंगल लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया. 

वीडियो: संजीव गोयनका के एक बयान से टेंशन में आए ऋषभ पंत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement