The Lallantop

पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी मिली KKR को बधाई, SRK के लिए क्या-क्या लिखा गया?

IPL 2024 की खिताबी जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाइयों का तांता लगा हुआ है. इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की KKR तीसरी बार बनी चैंपियन (फोटो: PTI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने तीसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया. IPL 2024 के फाइनल मुकाबले में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ जीत हासिल की. खिताबी जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है. देश-दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मालिकाना हक वाली KKR को बधाई दे रहे हैं. इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने खास अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई दी है. उन्होंने  श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया,

Advertisement

“कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार IPL का खिताब जीतने पर बधाई. टीम इस जीत की हकदार थी.”

ये भी पढ़े: KKR की जीत के बाद शाहरुख के कहे ये तीन शब्द रिंकू सिंह कभी नहीं भूलेंगे!

Advertisement

वहीं, बांग्लादेश के क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे चुके लिटन दास ने भी टीम को जीत की बधाई दी है. लिटन दास ने X पोस्ट किया,

“IPL 2024 का चैंपियन बनने के लिए KKR को बधाई. आप लोगों पर हमें बहुत गर्व है. कप्तान श्रेयस अय्यर और बाकी खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी कोचिंग स्टाफ को भी बधाई, जिन्होंने टीम के लिए बहुत मेहनत की है.”

इसके अलावा दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी खास अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“तीसरे आईपीएल खिताब में लिए केकेआर को बहुत बधाई. जैसा शाहरुख खान कहते हैं, किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलने की कोशिश में लग जाती है. मैदान में शानदार ढंग से टीम का नेतृत्व करने और योजनाओं को इतनी अच्छी तरह से लागू करने के लिए श्रेयस अय्यर को स्पेशल बधाई. मेंटॉर के तौर पर पहले नेहरा जी और अब गौतम को सफल होते और अपनी टीम चैंपियन बनते हुए देखना बहुत अच्छा है.”

इनके अलावा इरफान पठान ने भी KKR की तारीफ की. उन्होंने गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर, अभिषेक नायर को टैग करते हुए लिखा,

“जब आपके पास बॉलिंग में छह विकेट टेकिंग ऑप्शन हो और इसमें दो ऑलराउंडर भी हों, तो आप ट्रॉफी जीतेंगे ही.”

बताते चलें कि KKR का ये तीसरा IPL खिताब है. टीम इससे पहले साल 2012 और साल 2014 में IPL चैंपियन रह चुकी है. इस दौरान गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे.

वीडियो: भारत के हेड कोच बन सकते हैं गंभीर, लेकिन शाहरुख जाने देंगे?

Advertisement