The Lallantop

रोहित शर्मा से गले मिले हार्दिक पंड्या, वीडियो देख फैन्स बोले-''ये रिश्ता क्या..?"

Hardik Pandya और Rohit Sharma का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों प्लेयर्स गले मिलते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने टीम ट्रेनिंग में एक दूसरे से गले मिलते दिखे (फोटो: X/@mipaltan)

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान बनाए जाने के बाद से लगातार चर्चा में हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह उन्हें कप्तानी सौंपे जाने की लगातार आलोचना होती रही है. फैन्स की तरफ से हार्दिक और फ्रैंचाइज को काफी बुरा-भला भी कहा गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा गले मिलते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है.

दरअसल IPL 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है. इसको लेकर मुंबई इंडियंस की टीम भी तैयारियों में जुटी है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम के प्लेयर्स ट्रेनिंग में खूब पसीना बहा रहे हैं. ट्रेनिंग सेशन के दौरान जो वीडियो सामने आया, उसमें टीम के सभी खिलाड़ी हडल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान अचानक पंड्या, रोहित से मिलने के लिए चले गए. हार्दिक पंड्या ने वहां जाकर रोहित को गले लगा लिया. इस दौरान दोनों प्लेयर्स के बीच कुछ बातचीत भी हुई. वीडियो सामने आते ही फैन्स ने मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“जब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा होता है, तभी आप वास्तव में ये साबित करने की कोशिश करते हैं कि सब कुछ ठीक है.”

एक और यूजर ने लिखा,

“कैमरा के आगे क्या-क्या करना पड़ता है.”

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

"जब आप चीजों को नकार नहीं सकते तब आपको इसका आनंद लेना होता है!"

एक यूजर ने मजेदार मीम शेयर किया,

"50 रुपये काट ओवर एक्टिंग का."

एक यूजर ने लिखा, 

“यह रिश्ता क्या कहलाता है?”

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए संन्यास ले चुका क्रिकेटर ICC से बड़ा गेम खेल गया

हार्दिक ने की थी रोहित की तारीफ

इससे पहले 18 मार्च को मुंबई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक ने रोहित शर्मा की तारीफ की थी. हार्दिक ने कहा,

“मुझे पता है कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर होगा. मैंने पहले भी कहा है कि वह भारतीय कप्तान हैं. मैंने अपना पूरा करियर उनकी कप्तानी में खेला है. इस टीम ने जो भी हासिल किया है, उनकी ही कप्तानी में किया है और मैं बस इसे आगे ले जाऊंगा. मुझे नहीं लगता कि हम दोनों के बीच कुछ अजीब होगा. ”

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की घोषणा की थी. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार IPL की ट्रॉफी जीती है. वो 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे और उन्होंने 10 सीजन तक टीम की कप्तानी की. वहीं, हार्दिक पंड्या की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम IPL 2024 में अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को करेगी. यहां मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से होगा. हार्दिक पिछले दो सीजन में गुजरात की टीम की कप्तानी कर चुके हैं.
 

वीडियो: हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में क्या बोले...?

Advertisement