The Lallantop

पृथ्वी शॉ पर भड़के सहवाग, गावस्कर का किस्सा सुना क्या नसीहत दे डाली?

सहवाग का खुलासा, शुभमन गिल और शॉ ने एक ऐड शूट में क्या किया था?

Advertisement
post-main-image
युवा खिलाड़ियों को सहवाग ने दी नसीहत (Twitter/PTI)

पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw). जबरदस्त टैलेंट. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के इस ओपनर के लिए IPL 2023 अच्छा नहीं बीता. सात मैच में उन्होंने 14.43 की औसत से महज 101 रन बनाए. जिसमें से 54 रन पिछले मैच में ही उनके बल्ले से आए. ऐसे में उनके फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच विस्फोटक इंडियन ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने इस युवा खिलाड़ी को लेकर एक किस्सा सुनाया है.

सहवाग ने क्रिकबज़ के साथ बात करते हुए एक वाकया शेयर किया. जब उन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ ऐड की शूटिंग की थी. शॉ के साथ शुभमन गिल भी मौजूद थे. इस दरमयान दोनों के रवैये को लेकर वीरू ने सवाल उठाया है. सहवाग ने कहा कि वो लोग तकरीबन वहां छह घंटे तक रहे थे, लेकिन इन दोनों में से किसी भी खिलाड़ी ने एक बार भी वीरू से क्रिकेट को लेकर बात नहीं की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


सहवाग ने आगे कहा कि अब अगर किसी से कुछ बात करना और सीखना है, तो आपको उन्हें अप्रोच करना होता है. जब वो टीम में नए आए थे, तो उन्हें भी सुनील गावस्कर से बात करनी थी. ऐसे में उन्होंने टीम के तत्कालीन कोच जॉन राइट से एक मीटिंग फिक्स करने के लिए कहा था. जिसके बाद जॉन राइट ने गावस्कर के साथ 2003-04 में डिनर ऑर्गेनाइज किया था. इस दौरान उनके साथ आकाश चोपड़ा भी गए थे और दोनों ने गावस्कर से बैटिंग को लेकर बात की थी. सहवाग के मुताबिक सुनील गावस्कर किसी सहवाग या चोपड़ा से बात करने के लिए एफर्ट नहीं लगाते, आपको उनसे रिक्वेस्ट करनी होती.

सहवाग ने आगे बताया कि मीटिंग के दौरान गावस्कर ने अपने इनपुट दिए थे और दोनों प्लेयर के साथ काफी लंबी देर बात की थी. और उस बातचीत का दोनों प्लेयर्स को फायदा भी मिला था. अगर शॉ ने अपने फॉर्म को लेकर किसी से रिक्वेस्ट की होती, तो जरूर उनसे किसी ने बात की होती. वो दिल्ली कैपिटल्स के COO से भी रिक्वेस्ट कर सकते थे. क्रिकेट में आप कितने टैलेंटेड हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन अगर आप मेंटली फिट नहीं है और अपने मन की नहीं सुनते तो फिर ये दिक्कत वाली बात है.

Advertisement

वीडियो: शुभमन गिल की शतक के बाद वायरल हुई ये फोटो देखी

Advertisement
Advertisement