The Lallantop

'धुरंधर 2' का मार्केट में ऐसा भौकाल कि 24 घंटे खोलने पड़ रहे थिएटर

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' पहले वीकेंड में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर डालेगी.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' का 19 मार्च को पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' से टकराएगी.

Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में कुछ ऐसा तूफान उठाने वाली है, जो हिंदी सिनेमा के सभी बड़े रिकॉर्ड्स को तबाह कर देगा. ऐसा हमारा नहीं, आंकड़ों का कहना है. 18 मार्च को मूवी का पेड प्रिव्यू है, जिसके टिकटों के लिए मारा-मारी मची हुई है. उन्हें देखकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ पहले वीकेंड में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर डालेगी. इस फिल्म की मार्केट में इतनी भारी डिमांड है कि सिनेमाघर मालिकों को अपने थिएटर्स 24 घंटे खुला रखना पड़ रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, डोमेस्टिक मार्केट में 'धुरंधर 2' ने पेड प्रिव्यू के लिए 8.4 लाख टिकटें बेची हैं. इस अडवांस बुकिंग से फिल्म ने 37.79 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर डे ज़ीरो का ये नंबर 42.83 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है. ये सिर्फ अडवांस बुकिंग के नंबर्स हैं. बहुत सारे लोग थिएटर में जाकर भी टिकट खरीदेंगे. उन सबको जोड़ लें, तो आधे दिन में ही 'धुरंधर 2' 50 करोड़ रुपए की कमाई करने जा रही है. आधा दिन इसलिए क्योंकि फिल्म के पेड प्रीव्यूज़ 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू हो रहे हैं.

19 मार्च से फिल्म फुल फ्लेजेड तरीके से रिलीज़ हो जाएगी. उस दिन के लिए ‘धुरंधर 3’ ने 6.75 लाख टिकटें बेच दी हैं. इससे 30.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मूवी को ओवरसीज़ मार्केट से भी ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. गल्फ देशों में बैन होने के बावजूद इसने वीकेंड के लिए 65 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. सभी नंबर्स को जोड़ें तो फर्स्ट वीकेंड के लिए फिल्म ने अबतक 138.58 करोड़ रुपये की टिकटें बेच दी हैं. इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े भी शामिल हैं.

Advertisement

फर्स्ट डे के लिए अडवांस बुकिंग विंडो 18 मार्च की रात 12 बजे तक खुली रहेगी. तब तक 'धुरंधर 2' कहीं ज्यादा टिकटें बेच डालेगी. देखा जाए तो मूवी का पेड प्रिव्यू रखने का फैसला मेकर्स को डबल फ़ायदा दे गया है. FOMO के चक्कर में लोग इस तरह उमड़ रहे हैं कि ये प्रीमियर शोज़ में देश की सबसे ज़्यादा सेल करने वाली फिल्म बन गई है. ओपनिंग डे की बात करें तो 'पठान' ने भारत में 57 करोड़ और 'एनिमल' ने 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. 'धुरंधर 2' इनके रिकॉर्ड्स को बेहद आसानी से तोड़ देगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भारत में 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले लेगी. हिंदी फिल्मों में आज तक कोई भी फिल्म इस आंकड़े को छू नहीं सका है. ओवरसीज़ कलेक्शन को जोड़ने पर (जिसमें पेड प्रिव्यू भी शामिल है) फिल्म पहले दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा भी कमा सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो ये 'बाहुबली 2', RRR और 'पुष्पा 2' की लीग में शामिल हो जाएगी. इन सभी मूवीज़ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

'धुरंधर 2' बुधवार (18 मार्च) को रिलीज़ हो रही है. इससे इसे चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिल जाएगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि फिल्म को 200 करोड़ी ओपनिंग मिली, तो ये बेहद आसानी से वीकेंड तक 500 करोड़ रुपये कमा लेगी. हालांकि यहां फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ का बड़ा हाथ रहेगा. मगर इसके लिए 'धुरंधर 2' को सोचने की ज़रूरत नहीं है. रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर मार्केट में ऐसी डिमांड है कि कई सिनेमाघरों को लेट नाइट शोज़ जोड़ने पड़ गए हैं. मुंबई जैसे शहरों में तो सिनेमाघर 24 घंटों के लिए खोले जा रहे हैं. PVR चकाला और मूवी मैक्स सिओन जैसे सिनेमाघरों में पहला शो सुबह 2 बजे है और अंतिम शो रात 11:30 बजे. इस तरह का अपवाद भारतीय सिनेमा में शायद ही कभी देखा गया है.  

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अडवांस बुकिंग में अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement