The Lallantop

VIDEO: कोहली ने गांगुली को घूरा, फिर दादा ने जो किया वायरल हो गया!

क्या आपने दादा और कोहली का ये नया वीडियो देखा?

Advertisement
post-main-image
कोहली और गांगुली के बीच रिश्तों में आई तल्खी. (फोटो: Twitter/PTI)

विराट कोहली और सौरव गांगुली (Virat Kohli Sourav Ganguly) के रिश्तों में तल्खी को लेकर आए दिन नए वीडियो आए जा रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों दिग्गजों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच शुरू होने से पहले का है.

वायरल वीडियो में विराट कोहली बैटिंग के लिए तैयार होकर एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उनके सामने से दादा गुजरते हैं. दादा पानी पीते हुए आगे बढ़ जाते हैं. इस दौरान विराट कोहली उन्हें कुछ पल तक लगातार घूरते रहते हैं. इसके बाद दिल्ली के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन कोहली के पास आकर उनसे हाथ मिलाते हैं. साथ ही वॉटसन उन्हें कुछ कहते हुए भी नजर आते हैं. ऐसे में कोहली के चेहरे पर स्माइल आ जाती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वहीं इससे पहले दोनों टीम्स के मैच के बाद एक क्लिप वायरल हुआ था. जिसमें हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी दोनों टीम्स के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने हाथ मिलाया. मैच के बाद विराट कोहली ने दिल्ली के सभी प्लेयर्स और स्टाफ से हाथ मिलाया. लेकिन उन्होंने सौरव गांगुली को इग्नोर कर दिया. इसी दौरान कोहली दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग से हाथ मिलाते और बात करते हुए दिखे.

Advertisement

वहीं इस मैच के दौरान कोहली बाउंड्री लाइन पर अमन खान का कैच लेने के बाद काफी एग्रेसिव तरीके से सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे. इस दौरान उन्हें डगआउट में बैठे गांगुली को घूरा भी था. जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Advertisement
कोहली ने किया गांगुली को अनफॉलो

वहीं मैदान पर हुए इस विवाद के बाद दोनों दिग्गजों के बीच मनमुटाव सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच खत्म होने के बाद कोहली ने दादा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. जिसके बाद गांगुली ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया.

दोनों खिलाड़ियों के बीच के संबंधों की बात करें तो मामला उस वक्त बिगड़ा, जब कोहली ने T20I की कप्तानी छोड़ी. दादा की अगुवाई वाले BCCI ने तुरंत ही उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया. गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से कप्तानी ना छोड़ने की अपील की थी. वहीं कोहली का साफ कहना था कि किसी ने भी उनसे T20I की कप्तानी जारी रखने के लिए नहीं कहा था.

वीडियो: विराट कोहली ने पचासा लगाते ही ऐसा सेलिब्रेशन किया कि सबका मुंह बंद हो गया!

Advertisement