The Lallantop

वरुण चक्रवर्ती ने ऐसा क्या बताया जो हर्षा भोगले बोले- "इनको घर भेजो"

वरुण इमोशनल हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन बॉलिंग की (Jioscreengrab/PTI)

IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीज़न की तीसरी जीत दर्ज की. बुधवार, 26 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर (KKRvsRCB) को 21 रन से हरा दिया. टीम की जीत के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती (varun Chakravarthy). जिन्होंने मैच में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वरुण को इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

वरुण ने इस अवॉर्ड को अपने नवजात बच्चे और पत्नी को समर्पित किया. वो हाल ही में पिता बने हैं. लेकिन IPL के चलते वो अपने बच्चे को देख नहीं पाए हैं. जिसका खुलासा वरुण चक्रवर्ती ने खुद किया. मैच के बाद वरुण ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“क्रिकेट में प्रदर्शन ऊपर-नीचे होता रहता है. पिछले मैच में मैंने 49 रन लुटाए थे और अब मुझे प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. मैं इन दिनों अपनी गेंदबाजी पर खूब काम कर रहा हूं. मेरा ध्यान सटीकता पर है और मैं अधिक वैरिएशन नहीं कर रहा. मैं एसी प्रदीपन और अभिषेक नायर को इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं पावरप्ले में बॉलिंग करने की चुनौतियों को पसंद करता हूं, जब मुश्किल हालात में बॉलिंग करने की बात होती है. मैं इस अवॉर्ड को अपने नवजात बेटे, जिसे अभी तक मैंने नहीं देखा है और अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं.”

इसी दौरान हर्षा भोगले ने उनसे पूछा कि वो अपने बच्चे और पत्नी से कब मिलेंगे? जिसका जवाब देते हुए वरुण ने कहा,

Advertisement

“मैं अपने बेटे से IPL के बाद मिलूंगा.”

जिसके बाद हर्षा भोगले ने उनसे कहा कि आप दो मैच के बीच में भी जाकर उनसे मिल सकते हैं. इसके साथ ही हर्षा ने मजाकिया अंदाज में KKR के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकी मैसूर से वरुण चक्रवर्ती को घर भेजने को कहा.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो कोहली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला कर लिया. कोलकाता के ओपनर्स जेसन रॉय और नारायण जगदीशन ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर्स में 83 रन जोड़ डाले. जगदीशन ने 29 गेंदों पर सिर्फ 27 रन बनाए. जबकि रॉय ने इतनी ही गेंदों पर 56 रन बना डाले. खासकर रॉय ने शहबाज अहमद द्वारा डाले गए पावरप्ले के आखिरी ओवर में चार छक्के जड़ दिए. उनके आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने मिलकर खूब कुटाई की. दोनों ने मिलकर 44 गेंद पर 80 रन की पार्टनरशिप की. अय्यर ने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान नितीश राणा ने सिर्फ 21 गेंदों पर 48 रन कूट डाले. आखिरी के ओवर्स में रिंकू सिंह ने 10 गेंदों पर 18 जबकि डेविड वीजा ने सिर्फ़ तीन गेंदों पर 12 रन बनाए. RCB के लिए वानिंदु हसरंगा और विजय कुमार ने दो-दो विकेट निकाले. जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला.

जवाब में RCB ने बहुत तेज शुरुआत की. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने सिर्फ़ दो ओवर्स में तीस रन बना डाले. लेकिन सुयश शर्मा ने तीसरे ओवर में डु प्लेसी को आउट कर दिया. इसके बाद बैंगलोर की टीम ने तीसरे नंबर पर शाहबाज अहमद को भेजने का दांव खेला लेकिन पांचवें ओवर में सुयश ने शहबाज़ अहमद का विकेट ले RCB को बैकफुट पर धकेल दिया. वहीं मैक्सवेल भी जल्दी ही चलते बने. इसके बाद कोहली और महिपाल लोमरोर ने 34 गेंद पर 55 रन की पार्टनरशिप कर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कोहली की टीम 179 रन ही बना पाई

कोहली ने 37 गेंदों पर 54 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. जबकि महिपाल लोमरोर ने 34 और दिनेश कार्तिक ने 22 रन बनाए. KKR के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन, जबकि सुयश शर्मा और आंद्रे रसल ने दो-दो विकेट लिए.

Advertisement

वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

Advertisement