सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री बैटर. T20I रैंकिंग में पहले नंबर पर मौजूद सूर्या के दिन आजकल अच्छे नहीं चल रहे हैं. मैदान में हर तरफ बेखौफ तरीके से शॉट्स लगाने वाले सूर्या का बल्ला पूरी तरह से खामोश है. सूर्या का ये खराब फॉर्म 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी जारी रहा. एक बार फिर सूर्या गोल्डन डक पर आउट हो गए. पिछली छह पारियों में चौथी बार सूर्या के साथ ऐसा हुआ है.
'मिचेल स्टार्क ने सूर्या का खेल बिगाड़ा... ' सूर्यकुमार पर ट्विटर पर ये क्या बोल दिया गया!
सूर्या के फिर जीरो पर आउट होते ही हंगामा सा मच गया!!
.webp?width=360)

मुंबई की पारी के 16वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में सूर्यकुमार आउट हो गए. उन्होंने फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे कुलदीप यादव को कैच थमा दिया. वहीं IPL 2023 की शुरुआत से ठीक पहले सूर्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे. ऐसे में सूर्यकुमार के लगातार फ्लॉप होने से ट्विटर पर फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. कुछ फैन्स सूर्या को ट्रोल करते नजर आए तो कुछ सूर्या के सपोर्ट में दिखे.
एक यूजर ने लिखा,
‘360 डिग्री से 0 डिग्री तक का सफर बहुत दुःखद है’
एक और यूजर ने ऑस्ट्रेलियन पेसर मिचेल स्टार्क की फोटो डालकर कैप्शन लिखा,
‘इस इंसान ने सूर्यकुमार यादव को अंदर से तोड़ दिया है.’
वहीं एक यूजर ने लिखा,
‘इस सूर्य को ग्रहण लग गया है’
एक और यूजर ने लिखा,
‘कोई सोचा भी नहीं था कि IPL में सूर्या के हालात ऐसे हो जाएंगे, अब तो ड्रीम11 में भी लेने से लोग डर रहे हैं.’
एक अन्य यूजर ने लिखा,
‘सूर्यकुमार यादव के करियर का सबसे कठिन दौर. उनके लिए बुरा लग रहा! कमबैक स्ट्रॉन्ग, सूर्या.’
वहीं एक और यूजर ने लिखा,
फील्डिंग में भी सूर्या का बुरा हाल‘सूर्यकुमार यादव एक बार फिर गोल्डन डक पर आउट. वो पिछली 7 पारियों में असफल रहे हैं, लेकिन वो जल्द ही वापसी करेंगे.’
मंगलवार, 11 अप्रैल को सूर्या फील्डिंग में भी बुरे हाल में रहे. लॉन्ग-ऑफ़ पर फील्डिंग कर रहे सूर्या ने बेहतरीन फ़ॉर्म से गुजर रहे अक्षर पटेल का आसान सा कैच गिरा दिया. 15 वें ओवर में ना सिर्फ़ उन्होंने कैच गिराया बल्कि गेंद बाउंड्री के बाहर भी चली गई. इसके बाद 17वें ओवर में भी सूर्या से ऐसी ही गलती हुई. इस बार भी उनसे अक्षर का ही कैच गिरा. इस बार बोलर जेसन बेरनडॉफ़ रहे. अक्षर को दूसरा जीवनदान देते हुए सूर्या ने इस बार लॉन्ग-ऑफ़ पर कैच गिराया. सूर्या की फील्डिंग देख, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपना सर झटकते दिखे.
मैच में क्या हुआ?रोहित ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला लिया था. दिल्ली का मिडल ऑर्डर अपने ही घर में परफॉर्म नहीं कर पाया. एक एंड से डेविड वॉर्नर ने धीमी सी पारी खेली. और फिर अक्षर पटेल ने एक ताबड़तोड़ पारी खेल दिल्ली का टोटल 172 रन तक पहुंचाया.
मुंबई के लिए जेसन बेरनडॉफ़ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए. जवाब में मुंबई ने तेज शुरुआत की. दोनों ओपनर्स ने मिलकर 7.3 ओवर्स में 71 रन बनाए. ईशान किशन इसी स्कोर पर 31 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने 65 रन की पारी खेली. जबकि तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट निकाले.
वीडियो: रिंकू सिंह से पहले इन 3 खिलाड़ियों ने एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे, लिस्ट में एक CSK के स्टार भी हैं!






















