The Lallantop

200 के पार जाकर खुश हो रहे RCB वालों ने शायद सचिन तेंडुलकर का ये ट्वीट नहीं देखा था!

यूं ही नहीं कोई भगवान बन जाता है.

Advertisement
post-main-image
सचिन ने पहले ही कहा था- स्कोर बहुत नहीं होगा (पीटीआई)

सचिन तेंडुलकर. क्रिकेट के भगवान. सचिन ने सालों तक क्रिकेट खेला है. और अपने खेल से पीढ़ियों का मनोरंजन किया है. अब क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े हैं. और इस खेल की उनकी समझ और बेहतर ही हुई है. हाल ही में सचिन ने इस समझ का एक उदाहरण भी दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बात चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाएंट्स के मैच की है. लखनऊ ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला कर लिया. RCB को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने बढ़िया शुरुआत दी. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने बचा हुआ काम कर दिया. टीम ने 20 ओवर्स में सिर्फ दो विकेट खोकर 213 रन बना डाले.

लेकिन इस स्कोर के बाद भी उनकी जीत पक्की नहीं थी. ऐसा सचिन का मानना था. उन्होंने लखनऊ की पारी शुरू होने से पहले ही ट्वीट किया,

Advertisement

'विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी की ओपनिंग पार्टनरशिप ने ग्लेन मैक्सवेल एंड कंपनी को बड़े स्कोर तक जाने के लिए बेहतरीन लॉन्च पैड दिया. लेकिन इस सरफेस और ग्राउंड पर मुझे लगता है कि 210 भी सेफ नहीं होंगे.'

सचिन पाजी की बात थोड़ी ही देर बाद सच हो गई. लखनऊ के मिडल ऑर्डर ने कमाल की चेज की. सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बाद टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने नौ रन बनाए. जबकि कृणाल पंड्या भी खाता नहीं खोल पाए.

Advertisement

इसके बाद पांचवें नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. और उनके बाद क्रीज़ पर पहुंचे निकलस पूरन ने तो बवाल ही कर दिया. उन्होंने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. जबकि RCB के बोलर्स ने 16 रन एक्स्ट्रा दिए.

लखनऊ ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement