The Lallantop

मैच के बाद गौतम गंभीर ने उंगली दिखाई, RCB फैंस भड़के, कर दिया ये चैलेंज!

गंभीर-कोहली के बीच गरमागरमी पुरानी है. जीत के बाद गंभीर खुद को रोक ना पाए.

Advertisement
post-main-image
गंभीर का रिएक्शन वायरल (Twitter)

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir). अपने जमाने के शानदार क्रिकेटर. फिलहाल वो एक सांसद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटॉर हैं. उनके एग्रेशन से हर कोई वाकिफ है. ये अग्रेशन तब और बढ़ जाता है जब मुकाबला विराट कोहली की टीम के साथ होता है. तो जाहिर सी बात है गंभीर का ये अंदाज जीत के बाद दिखना ही था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोमवार, 10 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ के जीतने के साथ ही गौतम गंभीर अग्रेसिव हो गए. गंभीर ग्राउंड में गए और वहां जाकर होम फैन्स यानी बैंगलोर के फैन्स की तरफ शट अप यानी चुप रहने का इशारा किया. जिसके बाद उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स इसको लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कोई गंभीर का बचाव कर रहा तो कोई अगले मैच में मिलने का चैलेंज कर रहा.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘चेपॉक की हताशा को भाई यहां दूर कर रहे हैं.’
 

एक अन्य यूजर ने लिखा,

'ये गौतम गंभीर का घमंड है. उनका ये घमंड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा लगा था, ना कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में'

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

गौतम गंभीर का आक्रामक जश्न और RCB की करारी हार. एक मैच मेड इन हेवन.
 

एक और यूजर ने दोनों टीम्स के बीच होने वाले अगले मैच को लेकर कहा,

‘हमें 1 मई का इंतजार है’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘हम लखनऊ के खिलाफ अगले मैच में विंटेज विराट कोहली को देखना चाहते हैं.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

‘मैंने RCB के कुछ फैन्स द्वारा गौतम गंभीर को गलत तरीके से मिसकोट करते और उन्हें अनावश्यक रूप से ट्रोल करते देखा है. लेकिन आज गौतम गंभीर का दिन है.’

जबकि एक और यूजर ने लिखा,

‘गौतम गंभीर का आक्रामक जश्न हमेशा देखने लायक होता है.’

# RCB vs LSG

मैच की बात करें तो KL राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. बैंगलोर ने 20 ओवर्स में 213 रन बना डाले. टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी जड़ी. जवाब में लखनऊ ने सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने नौ रन बनाए. जबकि कृणाल पंड्या भी खाता नहीं खोल पाए.

लेकिन पांचवें नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और छठे नंबर पर उतरे निकलस पूरन ने RCB के बॉलर्स को रुला लिया. स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. जबकि पूरन ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. जबकि RCB के बॉलर्स ने 16 रन एक्स्ट्रा दिए. RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन, जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement