The Lallantop

अश्विन ने बताया कैसे उनके अंदर के 'वॉर्नर' ने दिलाई टीम को जीत

राजस्थान रॉयल्स ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में दूसरी पोज़ीशन पर अपनी जगह पक्की कर ली है.

Advertisement
post-main-image
रविचन्द्रन अश्विन. फोटो: PTI

राजस्थान रॉयल्स ने ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में दूसरी पोज़ीशन पर अपनी जगह पक्की कर ली है. रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 59 रन और रविचन्द्रन अश्विन ने 40 रन की शानदार पारी खेली. मोईन अली की 93 रन की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई सिर्फ 150 रन ही बना पाई. इस लक्ष्य को चेज़ करते हुए राजस्थान लगातार विकेट्स गंवा रही थी. लेकिन अश्विन ने 23 बॉल पर 40 रन ठोककर रॉजस्थान को जीत दिला दी. मैच जिताने के बाद अश्विन ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘आज का मैच जीतना हमारे लिए ज़रूरी था. हमने ग्रुप स्टेज अच्छे से खत्म किया है. बातचीत पहले से ही क्लियर थी, मुझे काफी चीजों पर काम करना था. मुझे पता है गेंदबाज़ी में मेरा रोल क्या है. मुझे बल्लेबाज़ को जोखिम उठाने पर मजबूर करना है. मुझे हमेशा से लगता है कि मुझे क्रिकेट की अच्छी समझ है. मैं अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं. प्लेऑफ में क्वालिफाई करने पर काफी खुश हूं. (हंसते हुए…) आज मैंने अपने अंदर के डेविड वार्नर को जगाया.’

अश्विन के अलावा हारने वाली टीम की बात करें तो एमएस धोनी ने बताया कि आखिर क्यों मोईन अली ने अपने पॉवरप्ले के स्ट्राइक रेट को जारी नहीं रखा,

Advertisement

‘हमारी टीम में एक बैट्समेन कम था. इसलिए जब हमने लगातार विकेट्स गंवाए तो मोईन को खुद पर थोड़ा अंकुश लगाना पड़ा. वहां दोनों के रोल्स बदल गए. अगर हम तब और विकेट्स खोते तो हमारे पास डिफेंड करने के लिए कुछ नहीं बचता. हमने 10-15 रन कम बनाए. अच्छी बात है कि मुकेश चौधरी बहुत जल्दी सीखना चाहते हैं और हर मैच के बाद बेहतर होना चाहते हैं. युवा प्लेयर्स से यही उम्मीद है. अगले सीज़न उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वो एक नई शुरुआत कर रहे हैं.’

दूसरी तरफ एमएस धोनी ने मथिश पथिराना और CSK के सीज़न पर भी बात की है. उन्होंने कहा,

‘हमारे मलिंगा को समझ पाना मुश्किल है. वो अगले साल हमारे लिए और योगदान देंगे. हमने कुछ-कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है. एक टीम के हिसाब से हमें अच्छा प्रदर्शन करना है. बल्लेबाज़-गेंदबाजों को अपने अवसरों का पूरा फायदा उठाना चाहिए. ये एक साल चलने वाला टूर्नामेंट नहीं हैं और हर साल वापस आता है. 10-12 साल तक अच्छा खेलना ज्यादा अहम है.’

Advertisement

अश्विन और धोनी के अलावा विनिंग टीम के कप्तान संजू सैमसन ने कहा,

‘बहुत अच्छा फील हो रहा है. हमारे लिए लगभग सब ने अच्छा क्रिकेट खेला. ये समझना ज़रूरी था कि उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं. मैनें सोचा नहीं था हम इतनी अच्छी वापसी करेंगे. पूरी टीम की तरफ से ये कमाल का प्रयास था. मैं ओबेड मैकॉय को पॉवरप्ले के बाद ही लाना चाहता था. उनके पास अच्छा मिश्रण है. क्रिकेट एक फनी गेम है. उनके पास अच्छे बोलर्स हैं. पर अश्विन ने हमारे लिए शानदार बैटिंग की है. वो हमारे लिए बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं.’

राजस्थान ने नौ मैच जीतकर 18 पाइंट्स के साथ दूसरे स्पॉट पर अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसके साथ ही अब प्लेऑप्स में राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में खेलने के लिए दो मौके मिलेंगे.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement