नीली जर्सी. छोटे स्टेप्स लेकर धीरे-धीरे क्रीज़ को अप्रोच करता हुए एक घुंघराले बाल वाला बोलर. क्रीज शुरू होने से ठीक पहले एक ब्रेक, और उसके बाद बोलिंग आर्म घूम कर छाती पर लगना. वहां से एक राउंड आर्म एक्शन बनाकर करारे यार्कर्स डालकर बोल्ड करना. मुंबई इंडियंस के फै़न्स से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि लसिथ मलिंगा ने लगातार वानखेडे स्टेडियम की लाल मिट्टी पर ये कमाल किया है. 2011 ODI वर्ल्ड कप में भी मलिंगा ने कुछ ऐसा ही किया था. इंडियन पारी की दूसरी ही बॉल पर उन्होंने सहवाग को एक करारी इनस्विंगर से वापस भेज दिया था.
वानखेडे में ऐसा क्या हुआ कि लोग बोल पड़े, लौट आए लसिथ मलिंगा!
ऐसा बहुत कम हुआ है जब किसी बोलर ने अपने IPL डेब्यू की पहली ही बॉल पर विकेट निकाला है. पतिराना के पास एक अच्छी स्लोअर और लगातार सीधी यार्कर डालने की काबिलियत है. अगर वो ऐसे ही ग्रो करते रहे, तो जल्द ही CSK को ड्वेन ब्रावो का रिप्लेसमेंट मिल जाएगा.


उस वाकये को 11 साल हो चुके थे. काफी कुछ बदल चुका था. 15 मई को IPL 2022 के दो मैच खेले जा रहे थे. पहले मैच में थला MSD और CSK का सामना हार्दिक की गुजरात टाइटन्स से हो रहा था. ये मैच वानखेडे स्टेडियम में ही खेला जा रहा था. चेन्नई ने खराब बैटिंग कर 133 रन बनाए. फिर गुजरात की बैटिंग की बारी आई. सातवें ओवर तक सब ठीक चल रहा था. शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने 59 रन जोड़ दिए थे. और फिर समय का चक्का घूम गया. पर इस पार कुछ चीजें नई थीं.
नया था जर्सी का कलर, जो अब पीला हो गया था. बालों का कलर और घुंघरालापन भी नहीं दिखा. बोलिंग आर्म भी थोड़े बड़े एंगल से नीचे को आ रही थी. पर बॉल हाथ से छूटने के बाद वही रिज़ल्ट. शुभमन समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ. मैदान में एक अलग-सा, पुराना-सा शोर सुनने को मिला. फुल डिलिवरी मिडल स्टंप पर गिरी और हल्का-सा इनस्विंग होकर गिल के पैड्स से टकरा गई. गिल चाह कर भी कुछ नही कर सके.
ये था मतीशा पतिराना का IPL के मंच पर आगाज़. वही लाल मिट्टी, वही एक्शन, और वही प्रभाव. सातवें ओवर की पहली बॉल पर विकेट लेने के बाद पतिराना को 14वें ओवर में वापस बुलाया गया. फिर वही बॉल. फिर वही रिजल्ट. लहजा, थोड़ा अलग. क्रीज पर हार्दिक पंड्या थे. बॉल ऑफ और मिडल के बीच में गिरकर इनस्विंग हुई. हार्दिक ने फ्लिक करना चाहा, पर पेस को गलत रीड कर बैठे और शॉट पहले खेल गए. बल्ले का किनारा लेकर बॉल हवा में उठ गई और शिवम दुबे ने पीछे भागते हुए मिडऑफ पर आसान कैच पकड़ा.
पतिराना ने दिखाया कि क्यों उन्हें मलिंगा 2.0 कहा जाता हैं. मलिंगा ने 2019 के IPL फाइनल में आखिरी मैच खेला था. आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को आउट किया था. मलिंगा ने जहां अपना करियर खत्म किया था, पतिराना ने ठीक वहीं से शुरू किया है. डेब्यू करते ही पतिराना ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो पहले अनकैप्ड श्रीलंकाई प्लेयर हैं जिन्हें IPL में खेलने का मौका मिला है. ये बात IPL की स्काउटिंग और पहुंच को भी दिखाता है.
साथ ही ऐसा बहुत कम हुआ है जब किसी बोलर ने अपने IPL डेब्यू की पहली ही बॉल पर विकेट निकाला है. पतिराना के पास एक अच्छी स्लोअर और लगातार सीधी यार्कर डालने की काबिलियत है. अगर वो ऐसे ही ग्रो करते रहे, तो जल्द ही CSK को ड्वेन ब्रावो का रिप्लेसमेंट मिल जाएगा.
दिनेश कार्तिक पर वायरल पोस्ट में लिखी बातें कितनी सच और कितनी झूठ






















