The Lallantop

हार्दिक पंड्या ने ये किसे दिया खुद को संतुलित रखने का क्रेडिट?

गुजरात टाइटंस ने ईडन गॉर्डन्स में खेले गए पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)को हरा दिया है. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान द्वारा दिए गए 189 रन के लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर लिया.

Advertisement
post-main-image
मैच के बाद बात करते हार्दिक पंड्या (फोटो - IPL)

‘अभी मैं कुछ महसूस नहीं कर रहा. संतुलित रहने की कोशिश कर रहा हूं.’

यह कहना है IPL 2022 की पहली फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पंड्या का. इनकी टीम ने ईडन गॉर्डन्स में खेले गए पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)को हरा दिया है. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान द्वारा दिए गए 189 रन के लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे पहले अपने इमोंशंस को कंट्रोल में रखने पर बात की. उन्होंने कहा,

‘मैंने चीज़ों को संतुलन में रखने की कोशिश की है. मैंने कठिन समय देखा है. मेरे शरीर के साथ. बायो बबल वाली जिंदगी. लेकिन मेरा बेटा, मेरी बीवी और मेरा भाई. उन्होंने बहुत अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने मुझे संतुलित रखा है.’

Advertisement

डेब्यू सीजन में ही फाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बोले,

‘अभी मैं ज्यादा कुछ महसूस नहीं कर रहा. संतुलित रहने की कोशिश कर रहा हूं. एक चीज़ जिस पर मुझे बहुत गर्व है वो यह है कि स्क्वॉड के 23 खिलाड़ियों का अलग व्यक्तित्व है. वे मैदान में अलग-अलग चीज़ें लेकर आते हैं. मैंने मिलर को सिर्फ इतना ही कहा था कि अगर आपके आस-पास अच्छे लोग है, तो आपको अच्छी चीज़ें मिलती हैं.

‘हमारी टीम में सच्चे खिलाड़ी हैं जो हमें अच्छा करने की अनुमति देते हैं. मैं सही में ये देखता हूं कि प्लेइंग 11 से बाहर बैठे खिलाड़ी यह चाहते हैं कि हम अच्छा करें.’

कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल खिलाड़ियों और युवाओं से की गई बात पर हार्दिक ने कहा,

Advertisement

‘यह सिर्फ इतना था कि हम इस खेल की इज्ज़त करते है. ये बात हमने मिलर से की थी. राशिद इस पूरे सीजन कमाल के रहे हैं लेकिन मिलर पर मुझे ज्यादा गर्व महसूस होता है. मैंने उनसे कहा ‘चलो इस गेम की इज्ज़त करते हैं’. हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नासमझी की, लेकिन यहां हम खेल की इज्ज़त करना चाहते थे, बेशक हम हार ही क्यों ना जाएं. लेकिन ये भी चाहते थे कि हम मैच को फिनिश करें.’

इन सबके साथ कप्तान हार्दिक ने खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर भी बात की. वह बोले,

‘एक क्रिकेटर के तौर पर मैं हमेशा से इस तरह का प्लेयर रहा हूं कि टीम की जरूरत के हिसाब से कहीं भी बैटिंग कर सकूं. मुझे अपनी पसंद की पोजिशन पर बल्लेबाजी करने में सफलता नहीं मिली है. मुझे वहां खेलने में सफलता मिली है, जहां टीम को मेरी जरूरत है. हमारा ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जहां हमें रन की जरूरत पड़ती है. 20 रन भी हमारे लिए विनिंग रन हो सकते है. हम उन 10–15 रन की सराहना करते है.’

IPL 2022 का खिताब जीतने पर हार्दिक ने कहा,

‘जब हमने इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, तब बेशक हम जीतना चाहते थे. ये एक ड्रीम है. मैं चार बार IPL फाइनल में पहुंचा हूं, और हमने वो सारे जीते हैं. मैं लड़कों को यही बता रहा था.’

#मैच में क्या हुआ?

राजस्थान और गुजरात के बीच खेले गए पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जॉस बटलर की 56 गेंदों में 89 रन की पारी के चलते राजस्थान ने 20 ओवर में 188 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. ऋद्धिमान साहा शून्य के स्कोर पर लौट गए. इनके बाद मैथ्यू वेड और शुभमन गिल के बीच 43 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई.

और इन दोनों के लौट जाने के बाद डेविड मिलर और हार्दिक पंड्या ने 61 गेंदों में 106 रन की नाबाद साझेदारी कर मैच को खत्म कर दिया. डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर गुजरात को फाइनल में पहुंचाया.

 

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement