हमारे न्यूज़रूम में एक कहावत चलती है, ‘मुश्किल वक़्त, कमांडो सख्त’. पर जब आपके लिए कमांडो की जगह खुद ‘लॉर्ड’ आ जाएं, फिर आपको किस बात की चिंता? ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा ही हुआ. पंजाब को 160 का टार्गेट देने के बाद दिल्ली को पहले कुछ ओवर्स में विकेट्स नहीं मिले थे.
मयंक ने बताया किन पांच ओवर्स में दिल्ली ने पंजाब से छीना मैच
ये मैच दिल्ली और पंजाब दोनों के लिए अहम था. दोनों टीम्स इसे जीतकर प्ले ऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर सकती थीं. और अब इस मैच के बाद दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हटाकर चौथे पायदान पर अपनी जगह बना ली है.


जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद भी पंजाब के पास शिखर धवन, भानुका राजपक्षा और लियम लिविंगस्टन जैसे इन-फॉर्म प्लेयर्स थे. और तभी पंत ने बॉल शार्दुल ठाकुर को थमा दी. वही ठाकुर जिन्हें लोग दुलार से लॉर्ड ठाकुर कहते हैं. और फिर शार्दुल ने जो किया, उसे देखते हुए मैच के बाद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को अपनी बैटिंग की आलोचना करनी ही पड़ी.
ठाकुर ने इस ओवर में राजपक्षा और धवन दोनों को आउट कर दिल्ली को मैच में अपरहैंड दे दिया. इसके बाद जब ठाकुर को वापस लाया गया, तब जितेश शर्मा मैच को दिल्ली से दूर ले जाने की कोशिश कर रहे थे. तब ठाकुर ने फिर से एक ही ओवर में दो विकेट झटक दिल्ली की वापसी करा दी. अपने चार ओवर में ठाकुर ने चार विकेट लेकर दिल्ली को प्लेऑफ से करीब पहुंचा दिया. ये मैच दिल्ली और पंजाब दोनों के लिए अहम था. दोनों टीम्स इसे जीतकर प्ले ऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर सकती थीं. और अब इस मैच के बाद दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हटाकर चौथे पायदान पर अपनी जगह बना ली है.
मैच हारने के बाद पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा,
हमने पांचवे से दसवें ओवर के बीच कई विकेट्स गंवा दिए और हम वहीं मैच हार गए. हमारे पास जो बैटिंग है, उससे हम 160 का टार्गेट चेज कर सकते थे. जितना खराब ये पिच देख कर लग रही थी, उतनी थी नहीं. अभी हमें एक मैच और खेलना है. हम अपनी तरफ से बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमने अब तक अपनी बेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है और आखिरी मैच में हम ये करना चाहते हैं.
अब आप को मैच के बारे में बता देते हैं. पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और दिल्ली को बैटिंग करने बुलाया. पहली ही बॉल पर वो हुआ, जिसने ऋषभ पंत की चिंता बढ़ा दी होगी. डेविड वार्नर ने लियम लिविंगस्टन की बॉल पर राहुल चाहर को एक आसान कैच दे दिया. इसके बाद मिचल मार्श का साथ सरफराज खान ने निभाया और दोनों ने खूब पिटाई की. सरफराज के बाद मार्श के साथ ललित यादव ने पार्टनरशिप बनाई. मार्श की 63 रन की पारी के बूते दिल्ली ने पंजाब को 160 रन का टार्गेट दिया.
जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पंजाब को कमाल की शुरुआत दिलाई, पर उसे कायम नहीं रख पाए. बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब के विकेट्स गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं. जितेश शर्मा ने थोड़ी-बहुत कोशिश जरूर की, पर उनका साथ निभाने वाला कोई नहीं था. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मिडल ओवर्स में लेफ्ट-आर्म स्पिन से जाल बुन दिया. एक तरफ कुलदीप ने लियम लिविंगस्टन को फ्लाइट देकर स्टंप कराया तो दूसरी ओर बापू ने कप्तान मयंक को बोल्ड किया.
इसके बाद दिल्ली की जीत सुनिश्चित हो गई थी. इस जीत के बाद दिल्ली 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में चौथे पोजीशन पर चढ़ गई है. दिल्ली अपना 14वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 मई को खेलेगी.
IPL 2022: डेनियल सैम्स ने CSK बैटिंग की कमर तोड़ी पर क्या ये सही था?






















