The Lallantop

8 गेंद में 25 रन और 3 विकेट लेने वाले किस खिलाड़ी का है माही को डर?

हार्दिक पंड्या बनाम एमएस धोनी. यानि बर्फ और आग का मुकाबला. IPL 2022 के 62वें मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम्स आमने सामने होंगी.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक की टीम का रिथम खराब करेंगे धोनी? (Courtesy: BCCI)

हार्दिक पंड्या बनाम एमएस धोनी. यानि बर्फ और आग का मुकाबला. IPL 2022 के 62वें मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम्स आमने सामने होंगी. दोनों टीम्स ने अबतक 12-12 मैच खेले हैं. इसमें नौ मैच जीतकर गुजरात टाइटन्स टेबल के टॉप पर बैठी हुई है. वहीं दूसरी तरफ चार बार की चैम्पियन चेन्नई का सीज़न बहुत खराब रहा है. एमएस की टीम सिर्फ चार मैच जीतकर प्लेऑफ कंटेंशन से बाहर हो चुकी है. हार्दिक की टीम अपने डेब्यू सीज़न में ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके पहले इन दोनों टीम्स का मुकाबला 17 अप्रैल को एमसीए स्टेडियम में हुआ था. उस मैच में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए गुजरात को 170 का टार्गेट दिया था. रुतुराज गायकवाड ने CSK के लिए 73 रन बनाए थे. टाइटन्स की पारी शुरुआती दौर में लड़खड़ाई हुई नजर आई. GT ने 87 रन पर पांच विकेट भी गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद डेविड मिलर ने सबको अपनी काबीलियत याद दिलाई. किलर-मिलर ने उस मैच में 51 बॉल में 94 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. राशिद खान ने भी 40 रन की कप्तानी पारी खेली और उनका बखूबी साथ निभाया.

#GTvsCSK – Performances so far

पहले नई टीम की बात कर लेते हैं. पंड्या की टीम नई जरूर हैं, पर उसने सबको अपनी कुव्वत का पूरा सबूत दिया है. गुजरात को अब तक उनके इतिहास में सिर्फ सनराइज़र्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हराया है. हार्दिक की टीम को लगातार नए हीरोज़ मिलते रहे हैं. राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और कप्तान हार्दिक पंड्या खुद – इन सब प्लेयर्स ने गुजरात को मैच जिताए हैं. ये दिखाता है कि टीम के हर प्लेयर ने अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से संभाला है. साईं सुदर्शन जैसे प्लेयर्स ने भी टीम में आने के बाद से लगातार अपनी उपयोगिता साबित की है.

Advertisement


टीम की सबसे बड़ी कमज़ोरी उसकी ओपनिंग रही है, जो कि कंसिस्टेंटली नहीं चली है. ऋद्धिमन साहा के आने के बाद टीम को मज़बूती ज़रूर मिली है लेकिन शुभमन गिल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. टीम की बॉलिंग उसकी स्ट्रेंथ रही है. शमी का साथ अल्ज़ारी जोसेफ ने अच्छे से निभाया है. स्पिन डिपार्टमेंट में खुद राशिद ने कई बार कमाल किया है. लोअर मिडल आर्डर में मिलर-तेवतिया की फॉर्म गुजरात फैन्स के लिए खुशी का सबब रही है. क्वालिफाई करने के बाद फैन्स हार्दिक से कुछ बदलावों की भी उम्मीद कर सकते हैं. इससे टीम का बेंच स्ट्रेंथ भी टेस्ट हो जाएगा.

अब चेन्नई की बात कर लेते हैं. रविन्द्र जडेजा की अगुवाई में पहले चार मैच हारने के बाद चेन्नई ने आठ में से चार मैच जीते हैं. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई की बैटिंग सूखे पत्तों की तरह बिखर गई. धोनी के 36 रन की मदद से टीम 97 रन ही बना पाई. मुंबई का जीतना पहली ही इनिंग्स के बाद तय हो चुका था. डेवन कॉन्वे की वापसी के बाद से CSK की ओपनिंग कमाल की रही है. मिडल आर्डर में शिवम दुबे और अंबाती रायुडू ने भी कुछ रन्स बनाए हैं. लेकिन लोअर मिडल आर्डर लगातार चेन्नई की कमजोरी रहा है. रविन्द्र जडेजा की खराब फॉर्म और खुद धोनी के ठंडे-गर्म फॉर्म ने टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं.


बॉलिंग ने ज़रूर पिछले कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है. मुकेश चौधरी, महीश तीक्षणा और ड्वेन ब्रावो ने लगातार MSD को विकेट्स निकाल कर दिए हैं. पिछले कुछ मैच में मोईन अली ने भी विकेट टेकिंग पार्टी जॉइन कर ली है. MSD चाहेंगे कि उनकी टीम अब बचे दो मुकाबलों में दूसरी टीम्स का खेल खराब करे

Advertisement
2019 रिपीट हुआ तो चेन्नई फिर हारेगी!

अब बारी है किस्से वाले सेगमेंट की. जहां हम आपको बतातें हैं इन दोनों टीम्स के किसी प्लेयर से जुड़ा हुआ कोई यादगार किस्सा. IPL 2019 के 15वें मैच में CSK के सामने मुंबई इंडियंस खड़ी थी. धोनी ने टॉस जीता और वानखेड़े की पिच को देखते हुए बॉलिंग करने का फैसला लिया. दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक को जल्दी चलता किया और रविन्द्र जडेजा ने रोहित शर्मा को भी ज्यादा रन नहीं बनाने दिए. सूर्यकुमार यादव का साथ कृणल पंड्या ने निभाया. दोनों ने मिलकर 72 रन की स्लो पार्टनरशिप बनाई. 17वें ओवर तक रोहित शर्मा की टीम 119 रन ही बना पाई और CSK की गेंदबाज़ी पूरी तरह से मुंबई पर हावी थी.

लगातार दो ओवर में दो विकेट लेने के बाद क्रीज पर हार्दिक और कायरन पोलार्ड आ गए. इसके बाद इन दोनों ने मैच का नक्शा ही बदल दिया. आठ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से पंड्या ने 25 रन ठोक दिए. वहीं दूसरी तरफ पोलार्ड ने सात गेंदों में 17 रन बनाए. इस पारी की मदद से मुंबई का स्कोर 170 रन तक पहुंच गया. 312 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के बाद हार्दिक ने धोनी की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया.

इसके बाद मुंबई की बॉलिंग को लसिथ मलिंगा और जेसन बेहरनडोर्फ ने अच्छी शुरुआत दिलाई. केदार जाधव ने CSK की बैटिंग को संभालते हुए 58 रन बनाए. लेकिन इसके बाद पंड्या ने CSK के लोअर मिडल आर्डर की कमर तोड़ दी.

इनिंग्स के 15वें ओवर में एमएस धोनी और जडेजा को आउट करके हार्दिक ने चेन्नई की बची हुई उम्मीदें भी खत्म कर दीं. पंड्या ने इसके बाद दीपक चाहर को भी आउट किया. अपने चार ओवर में इस ऑलरांउडर ने 20 रन देकर रोहित को तीन विकेट्स निकालकर दिए थे. MI ने ये मैच 37 रन से जीता. इस सीज़न के पहले कुछ मुकाबलों में पंड्या ने बोलिंग भी की है और अपनी टीम गुजरात के लिए मिडल ओवर्स में सधी हुई पारियां भी खेली हैं. ऐसे में CSK के कप्तान एमएस धोनी चाहेंगे की महीश तीक्षणा गुजरात के कप्तान को जल्दी चलता करें.

#Gamezy XI

रुतुराज गायकवाड, डेवन कॉन्वे, शुभमन गिल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, ड्वेन ब्रावो, मोहम्मद शमी, महीश तीक्षणा, अल्जारी जोसेफ.

IPL 2022: डैनियल सैम्स की गेंदबाजी ने चेन्नई की बैटिंग को तार-तार कर दिया

Advertisement