The Lallantop

कोविड से लड़कर टीम में आए पड्डीकल क्यों निराश हो गए थे?

पड्डीकल ने बताया, चलते मैच में विराट ने क्या कहा था.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल. फोटो: PTI
IPL इतिहास का तीसरा सबसे युवा शतकवीर. नाम है देवदत्त पड्डीकल. पड्डीकल ने IPL सीज़न 2021 के मैच नंबर 16 में ऐसी धांसू पारी खेली कि राजस्थान को मुंबई में रेगिस्तान दिखा दिया. मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में राजस्थान के 178 रनों को RCB ने 16.3 ओवरों में 10 विकेट बाकी रहते चेज़ कर लिया. देवदत्त पड्डीकल ने नॉट-आउट 101 और विराट कोहली ने नॉट-आउट 72 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के बाद पड्डीकल ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं. देवदत्त पड्डीकल ने कहा,
''सच कहूं तो ये शतक बेहद खास है. मैं सिर्फ अपनी बारी का इंतज़ार कर सकता था. जब मुझे कोविड हुआ तो मैं सिर्फ खेलना चाहता था. लेकिन जब मैंने पहला मैच मिस किया तो मुझे बहुत निराशा हुई.''
अपनी इस खास पारी के बाद वानखेड़े की पिच पर पड्डीकल बोले,
''विकेट एकदम बढ़िया खेल रही थी और जब हम इस तरह की पार्टनरशिप कर रहे थे, तो वो और आसान होती चली गई. शतक को लेकर मुझे किसी तरह की टेंशन नहीं थी. मैंने विराट को बोल दिया था कि वो अपना गेम खेलें. क्योंकि आखिर में शतक से ज़्यादा टीम का जीतना ज़रूरी है.''
उन्होंने आगे कहा,
''हम दोनों के बीच साफ बातचीत थी कि हम दोनों अच्छे टच में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. कभी वो अच्छा जा रहे थे तो कभी मैं. हम सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे.''
RCB की टीम ने सीज़न 14 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले सभी चार मैचों में जीत दर्ज की है. जिसकी वजह से वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement