The Lallantop

SRH को पीटकर डु प्लेसी और रुतुराज ने बड़ी बात बोल दी

ये हुआ तो CSK की बल्ले-बल्ले.

Advertisement
post-main-image
Faf Du Plessis और Ruturaj Gaikwad ने SRH के बोलर्स को खूब धुना (पीटीआई फोटो)
रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी. SRH के खिलाफ CSK की जीत के दो हीरो. इन दोनों ने मिलकर CSK को SRH द्वारा दिए गए 172 के लक्ष्य के बेहद क़रीब पहुंचा दिया. CSK की सात विकेट की जीत के बाद गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 75 रन बनाए. हालांकि जीत के बाद भी वह नाबाद ना रहने से निराश दिखे. मैच के बाद उन्होंने कहा,
'ज़ाहिर है कि यह काफी मायने रखना है, लेकिन फिनिश ना कर पाने के चलते थोड़ा निराश हूं. मैं नाबाद रहना पसंद करता. मैं सोचता हूं कि विकेट थोड़ा दोहरी गति वाला था, कुछ गेंदें स्किड कर रही थीं तो कुछ रुककर आ रही थीं. मामला बस गैप में हिट करने का था. एक या दो बोलर्स का दिन सही नहीं था और मुझे आगे ही बढ़ना था. भाग्यशाली हूं कि आज अच्छा कर पाया. मैं हर मैच में परफॉर्म कर कंसिस्टेंट होना चाहता हूं.'
रुतुराज के साथ मिलकर मैच में ताबड़तोड़ फिफ्टी मारने वाले डु प्लेसी अब ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए हैं. अपने साथी रुतुराज से प्रभावित डु प्लेसी ने मैच के बाद कहा,
'ऑरेंज कैप मिलना अच्छा है, लेकिन ज़ाहिर है कि जीतना और अच्छा है. रुतु के साथ मेरी पार्टनरशिप काफी प्रोडक्टिव रही और यह हमारे लिए एक सकारात्मक संदेश है. हम यही कोशिश करते हैं कि मेरे बेसिक्स अच्छे रहें. पिछला सीजन व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए अच्छा गया था. मैंने पक्का किया कि मैं अच्छा करना जारी रखूं.'
डु प्लेसी ने यह भी कहा कि इस पिच पर 190 के आसपास अच्छा स्कोर होता. पिच की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,
'मैं सोचता हूं कि उन्हें 170 तक तो जाना ही था. मुझे लगता है कि 190 के आसपास का स्कोर अच्छा होता. यह अच्छा विकेट था, लेकिन गेंद पुरानी होने पर थोड़ा स्लो हो गया, लेकिन ओवरऑल देखें तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट था.'
डु प्लेसी ने मैच के बाद अपनी टीम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
'मैं सोचता हूं कि हमारे पास बहुत अच्छा बैलेंस है और बैटिंग की गहराई बेहद शानदार है. यहां तक कि बेंच पर भी रॉबिन और बाकी लड़के हैं. मैं सोचता हूं कि मेरे लिए सबसे बड़ा बदलाव ये है कि हमारे पास थोड़ी और गहराई और बैलेंस है. मैं नाखुश था कि मैं बहुत ज्यादा कैच नहीं ले पा रहा. जड्डू ही हर बार हीरो बन रहा था. अभी तो वह सुपरमैन है. मैं आज कैच लेकर खुश हूं.'
इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डुप्लेसी छह मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए 270 रन बना चुके हैं. तीन पचासे मार चुके डुप्लेसी इस सीजन 67.50 की ऐवरेज और 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement