The Lallantop

डेविड हसी ने साफ कर दिया रसेल, धोनी के खिलाफ उतरेंगे या नहीं!

फाइनल में किससे है KKR को उम्मीदें?

Advertisement
post-main-image
कई मैच से बाहर हैं. (फोटो –पीटीआई)
क्वालीफायर 2 में आखिरी ओवर में छक्के के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत और फाइनल का टिकट. बुधवार रात राहुल त्रिपाठी के छक्के के साथ फाइनल में पहुंची KKR 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने वाली है. लेकिन जब दिल्ली के खिलाफ मैच में KKR का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया तो एक खिलाड़ी सबको याद आया. नाम है आंद्रे रसेल. चोट की वजह से कई मैचों से टीम से बाहर चल रहे आंद्रे रसेल को लेकर टीम के चीफ मेंटोर डेविड हसी ने अपडेट दिया है. उन्होंने इशारों में ही सही लेकिन कहा है कि रसेल की वापसी हो सकती है. हेमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से कई अहम मुकाबले मिस करने के बाद डेविड हसी ने कहा है कि रसेल अपनी चोट से उभर रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. पोस्ट-मैच कॉफ्रेंस में अपनी बात रखते हुए हसी ने कहा,
'वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले गेंदबाजी कर रहे थे.  इसलिए वो शायद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं.'
हसी के इस बयान के बाद KKR के फैंस काफी खुश होंगे. क्योंकि इतने बड़े खिलाड़ी को मिस करना कोई भी टीम अफोर्ड नहीं कर सकती. रसेल के अलावा डेविड हेसी ने दूसरे क्वालिफायर में 3.5 ओवर में छह विकेट जाने वाले मिडल-ऑर्डर पर भी बात की. उन्होंने कहा,
'नहीं, मैं चिंतित नहीं हूं. वो सभी क्लासी प्लेयर हैं. वो खेलना जानते हैं. ये पिच थोड़ी मुश्किल है, जिन पर वो खेल रहे हैं. ये पिच मध्यकम्र वाले खिलाड़ियों को अलग कर देती है. वो अपना स्ट्राइक रेट 200 तक नहीं ले जा पा रहे हैं. उनको झुकना पड़ेगा और शायद 110-120 का स्ट्राइक रेट अच्छा रहे. इसलिए मैं चिंतित नहीं हूं. हम दुबई पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जा रहे हैं और आपको कभी नहीं पता होता कि क्या होने वाला है.'
हसी ने टीम के ओपनर और क्वालीफायर 2 के हीरो वेंकटेश अय्यर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,
'हमें वेंकटेश अय्यर के रूप में एक खिलाड़ी मिला है. ना केवल वो एक उच्च दर्जे का खिलाड़ी है बल्कि शानदार व्यक्ति और टीम मैन भी है. उसने पहले गेंद से ही लाजवाब शॉट्स खेले. मुझे लगता है कि उसने जो छक्के लगाए, उसने मैच में गेम के टेम्पो को बदला है और हमको विनिंग पॉजिशन में लाकर खड़ा किया. इसके अलावा, इन दो खिलाड़ियों (शुभमन गिल- वेंकटेश अय्यर) के रुप में जो ओपनिंग पार्टनरशिप हमें मिली है वो बहुत क्लासी है. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं. अगर एक खिलाड़ी शॉट्स मारता है तो दूसरा पीछे हो जाता है और उस खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक देता है.'
  शुभमन गिल की तारीफ करते हुए डेविड हसी बोले,
'शुभमन भी एक क्लासी प्लेयर है. सभी जानते हैं कि वो T20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में भारत के 10 साल के अनुभवी खिलाड़ी बनने जा रहे हैं.'
डेविड हसी ने रसेल के अलावा जिस ओपनिंग जोड़ी की बात की है. इसकी बदौलत ही टीम फाइनल में पहुुंच पाई. दिल्ली के खिलाफ इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 96 रन की साझेदारी हुई थी. वेंकटेश ने सबसे ज्यादा 55 और शुभमन ने 46 रन की पारी खेली. जिसकी वजह से KKR इस लक्ष्य तक पहुंच पाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement