देखिए, मेरी तरफ से ये स्वाभाविक सा था. इसको लेकर किसी तरह का कोई प्लान नहीं बनाया गया था. ऐसा खेल के नियमों में है. मुझे नहीं मालूम कि इसमें खेल भावना की बात कहां से आ गई. अगर यह खेल के नियमों में है, तो है. शायद जब नियम बदले तब जाकर यह ठीक हो.वीडियो देखिए.
मुझे लगता है अश्विन का एक्शन और एक्ट उनको रिप्रेजेंट करता है. हम अश्विन को जज करने का काम क्रिकेट की दुनिया और आईपीएल फैंस पर छोड़ते हैं. लेकिन हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. फैंस को इंटरटेन करने आए हैं. उन लोगों के गुड रोल मॉडल बनने आए हैं जो क्रिकेट को पसंद करते हैं.वीडियो देखिए.
वीडियो- नवदीप सैनी ने शेन वाट्सन के हेलमेट पर गेंद दागकर IPL में हाजिरी दर्ज करवा दी है






















