The Lallantop

स्टम्पिंग देख कर हर्षा भोगले को कहना पड़ा कि धोनी इन्टरनेट से भी तेज़ हैं

धोनी से तेज़ स्टम्पिंग और कौन कर सकता है?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल 2019. चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज़ कोलकाता नाइटराइडर्स. दो टीमें जो कि पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं. यानी एक बहुत बड़ा मैच. लेकिन चेन्नई ने मैच के पहले आधे घंटे में ही ये सुनिश्चित कर दिया कि बड़ी टीम कौन है है, ये सभी को मालूम चल जाए. ऐसे में हुआ ये कि कोलकाता की टीम 20 ओवर में मात्र 108 रन ही बना सकी. चेन्नई ने बेहद टाइट बॉलिंग की और रन बनाने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी. कोलकाता के सिर्फ़ 3 प्लेयर डबल डिजिट में पहुंचे. इन 108 रनों में 50 रन आंद्रे रसल के थे. ऐसे में टीम की स्थिति समझी जा सकती है. खैर, अभी बात करेंगे शुभमन गिल के बारे में. उनके विकेट के बारे में. इमरान ताहिर के हाथ में गेंद और इनिंग्स का 11वां ओवर. पहली गेंद जो कि शुभमन के पैरों और विकेट्स के बीच से निकलती हुई धोनी के पास पहुंची. शुभमन शॉट खेलने के लिए कमिट हो चुके थे इसलिए उनके शरीर का भार उन्हें आगे कि ओर धकेल रहा था. इससे हुआ ये कि जब गेंद धोनी के दस्तानों में कैद हुई तब वो क्रीज़ से थोड़ा आगे निकल चुके थे. ऐसे में धोनी चूकते नहीं हैं और यहां भी नहीं चुके. उन्होंने तुरंत ही गिल्लियां उड़ा दीं. गेंद के उनके ग्लव्स में पहुंचने और उनके शुभमन को आउट करने के बीच में ज़रा भी अंतर नहीं था. इमरान ताहिर अपने परिचित अंदाज़ में जश्न मना रहे थे.

Advertisement
Advertisement