स्ट्राइक पर थे पोलार्ड और बॉलिंग करने को तैयार थे अंकित राजपूत. लंबे रन-अप के साथ अंकित बॉल डालने आए लेकिन आख़िरी मोमेंट पर गेंद नहीं डाली. पोलार्ड से नज़रें मिलाते हुए अंकित ने उन्हें आंख मारी. मानो कह रहें हो- देखा मैंने तुम्हें छका दिया न. पोलार्ड धीर-गंभीर रहे. अगली गेंद डालने आए अंकित ने पैड पर फुलटॉस डालनी चाही पर पोलार्ड ने पहले ही गेंद भांप ली और बॉल को डीप स्क्वायरलेग में दर्शकों तक पहुंचा दिया. सभी छक्के को देख ही रहे थे कि अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल बता दिया.

अंकित राजपूत की नो बॉल.
आखिरी ओवर की पहली लीगल डिलीवरी करने आए अंकित की इस फुल टॉस गेंद को पोलार्ड ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और 4 रन जोड़ लिए. इस तरह मुंबई ने 1 गेंद में 11 रन बना लिए. अब जीत के लिए 5 गेंदों में 4 रन चाहिए थे. अंकित ने दूसरी गेंद शॉर्ट गेंद डाली और पोलार्ड डीप मिडविकेट में लपके गए. पोलार्ड 31 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए.
अगली गेंद पर कोई रन नहीं बन सका. मैच फिर से फंसता नज़र आ रहा था. अगली दो गेंदों पर 1-1 रन बने. आख़िरी गेंद पर जोसेफ ने स्ट्रेट में शॉट लगाया और 2 रन भाग लिए. मुंबई मैच जीत चुकी थी. इस मैच में अंकित ने 4 ओवर की बॉलिंग की और 52 रन देकर 1 विकेट लिए.
सोशल मीडिया पर भी अंकित के आंख मारने के चर्चे हैं. लोग कह रहे हैं अंकित अब जिंदगी में किसी और को आंख नहीं मारेंगे. लोग इस पर खूब मौज ले रहे हैं और अंकित को खरी-खोटी सुना रहे हैं. प्रिया प्रकाश वरियर, राहुल गांधी के बाद अंकित नए आंखमारू हैं जो ट्रेंड कर रहे हैं.
आख़िरी ओवर में जो हुआ वह देखिए.
वीडियो- इशांत शर्मा को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा हुआ












