वॉर्नर के छक्के से बाल-बाल बचा कैमरामैन
बैन के बाद पहली बी आर मैच में बैटिंग कर रहे थे डेविड वॉर्नर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज़ सनराइज़र्स हैदराबाद. ईडेन गार्डेन्स में मैच. आईपीएल 2019 का दूसरा मैच.डेविड वॉर्नर क्रिकेट मैच में खेलते दिखाई दे रहे थे. ठीक एक साल पहले यानी 24 मार्च 2018 को डेविड वॉर्नर और उनके कप्तान स्टीव स्मिथ और साथी खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट का नाम बॉल टेम्परिंग में आया था. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को एक-एक साल का बैन मिला था और बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का. डेविड वॉर्नर ने अपने कमबैक मैच में शानदार बैटिंग की. ऐसा लग ही नहीं रहा था जैसे वो एक साल से मैच नहीं खेल रहे हों. वॉर्नर ने शुरुआत से ही अग्रेसिव क्रिकेट खेला और बिना कोई ज़ोखिम उठाये बैटिंग की. वॉर्नर अपने शतक के नज़दीक थे कि रॉबिन उथप्पा के एक अच्छे और नीचे कैच के बाद उन्हें 85 रन पर वापस जाना पड़ा. ये 85 रन वॉर्नर ने 53 गेंदों में बनाये. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके मारे. डेविड वॉर्नर ने अपनी बैटिंग के दौरान मारे छक्कों में एक दफ़ा बाउंड्री पार खड़े कैमरामैन को निशाना बनाया. नितीश राणा बॉलिंग पर लगे हुए थे. 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने छक्का जड़ा. गेंद जाकर अम्पायर के ठीक पीछे बाउंड्री पार खड़े कैमरामैन को लगी. अच्छी बात ये रही कि गेंद कैमरामैन के सर पर नहीं लगी. बाउंड्री के ठीक बगल में खड़े कैमरा संचालक का ध्यान बॉल की ओर नहीं था. वो कहीं और देख रहे थे. गेंद आकर उनके हाथ पर लगी और वो चौंक गए. बाद में जब उन्हें स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था तो अंगूठे को हवा में उठाकर सब ठीक होने का सबूत दिया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















