The Lallantop

'हम उनके जैसे खिलाड़ी को...' इंग्लैंड से हारने पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

T20I: इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली.

Advertisement
post-main-image
भारतीय महिला टीम (BCCIWomen)

भारत की महिला क्रिकेट टीम को आखिरी T20I मुकाबले में इंग्लैंड ने हरा दिया है. टीम इंडिया को इस मुकाबले में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैच की T20I सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली है. 123 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ऋचा घोष के 33 रन की बदौलत आठ विकेट खोकर 122 रन बनाए. जिसको चेज करने में इंग्लैंड को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई और टीम ने मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर निराश नज़र आईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# Harmanpreet ने बताया हार का कारण

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने 20 रन कम बनाए जिस वजह उन्हें इस मैच को गंवाना पड़ा. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘आज हमने 20 रन कम बनाए लेकिन गेंदबाज़ों को श्रेय जाता है कि उन्होंने हमें मैच में बनाए रखा. राधा यादव ऐसी खिलाड़ी हैं जो अपना दो सौ फ़ीसदी देना चाहती हैं. हम उनके जैसे खिलाड़ी को टीम में रखना पसंद करते हैं. जल्दी विकेट गंवाने के बाद ऋचा ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की. लेकिन हम उस तरह से बैटिंग नहीं कर पाए, जैसे आज करना चाहते थे. अगर हम और साझेदारी बनाते, तो इससे हमें मैच में फाइट करने की प्रेरणा मिलती.’

# INDW vs ENGW मैच में क्या हुआ?

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. और टीम ने 35 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए. शफाली वर्मा पांच और स्मृति मांधना नौ रन बनाकर आउट हुईं. जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी महज पांच रन का योगदान दिया. वहीं दीप्ति 25 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुईं.

जिसके बाद ऋचा घोष ने पूजा वस्त्रकार के साथ मिलकर स्कोर को 120 के पार पहुंचाया. वस्त्रकार ने 11 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए. जबकि ऋचा घोष ने 22 गेंद पर 33 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से सोफी एकल्सटन ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड को सोफिया डंकली और डैनियल व्हाट ने 70 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई. डंकली ने 44 गेंद पर 49 रन बनाए. जबकि व्हाट 23 गेंद पर 22 रन की पारी खेली. इसके बाद राधा यादव ने अच्छी बोलिंग कर टीम को वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाफी साबित हुई. कप्तान एलिस कैप्से ने 38 रन बनाकर इंग्लैंड को सात विकेट से जीत दिला दी. T20I के बाद अब दोनों टीम्स के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी.

Advertisement

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया

Advertisement