Google Maps बदल गया है. बदल गया मतलब एकदम (Google Maps biggest update) ही बदल गया है. एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए आप मैप चला रहे और स्क्रीन पर दिख रहा है कि आगे 100 मीटर से दायें मुड़ना है तो थोड़ी गफलत होती थी अगर 100 मीटर पर दो रास्ते हों. अब से ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब मैप पर लिखा होगा कि आपको फलानी बिल्डिंग से राइट मुड़ना है. माने स्क्रीन पर बिल्डिंग का नाम, स्कूल या अस्पताल का नाम दिखाई देगा. ये महज एक उदाहरण है. अब आप मैप से पूछ पाएंगे कि भईया गूगल एक अच्छी होटल का पता बताओ.
गूगल मैप बदल गया, आगे से दाएं या बाएं मुड़ने की टेंशन ही खत्म, अब सब एकदम सटीक
Google Maps biggest update: गूगल ने Google Maps के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट रिलीज किया है. मैप में अब सब कुछ 3D में नजर आएगा. स्क्रीन पर बिल्डिंग से लेकर बायपास और ट्रैफिक लाइट एकदम अलग नजर आने वाली हैं. और भी कई झंझट खत्म.


दरअसल गूगल ने मैप के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट रिलीज किया है. मैप में अब सब कुछ 3D में नजर आएगा. स्क्रीन पर बिल्डिंग से लेकर बायपास और ट्रैफिक लाइट एकदम असल जैसी नजर आने वाली है. टाइप करने का झंझट भी खत्म हो गया.
Google Maps का सबसे बड़ा अपडेटअभी तक जब भी आप मैप में कुछ सर्च करते थे तो आपको खुद सोचना होता था. माने जिस होटल में जाना है उसका नाम टाइप करो तभी बात बनती थी. अब ऐसा नहीं है. आपको बस इतना कहना होगा कि चार लोगों के लिए एक बढ़िया वेज या नोनवेज होटल सर्च करो. बाकी काम मैप खुद कर देगा. ऐसे ही अगर आपकी कार की बैटरी खत्म होने वाली है तो बस आपको इतना ही कहना है कि एक चार्जिंग स्टेशन तलाशो जहां होटल भी हो. गूगल मैप स्क्रीन पर ऑप्शन रख देगा. मैप में इसके लिए “Ask Maps” बटन मिलेगा.
माने गूगल पर जाकर कोई जगह सर्च करने और फिर उसके रिव्यू पढ़ने, फिर उसको मैप में टाइप करने का झंझट खत्म. वैसे ये सब होगा इसलिए क्योंकि मैप के अंदर गूगल ने Gemini को फिट कर दिया है. माने गूगल AI की ताकत अब रास्ता दिखाने के काम भी आएगी.
मैप में मिली जगह पर जाना भी अब मजेदार होने वाला है. Gemini मैप के स्ट्रीट व्यू और सेटेलाइट व्यू को एक करके स्क्रीन पर एकदम रियल दिखने वाली तस्वीरें दिखाने वाला है. माने स्क्रीन पर स्कूल या अस्पताल की असल बिल्डिंग का 3D व्यू ही दिखेगा. बोले तो आगे से लेफ्ट या आगे से राइट नहीं बल्कि फलां बिल्डिंग से मुड़ना है.
अच्छी बात ये है कि नया मैप सबसे पहले अमेरिका के साथ इंडिया के यूजर्स को भी मिलने वाला है वो भी आज से ही. संदर पिचाई के ट्वीट को इग्नोर मारिए. प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में जाकर देख लीजिए. अपडेट पड़ा होगा उधर ही.
हैप्पी यात्रा
बस एक बात समझ नहीं आई. गूगल ने अपने वीडियो में मैप को Android Auto की जगह Apple Carplay पर क्यों दिखाया.
वीडियो: दुनियादारी: Google और Amazon ईरान की हिटलिस्ट में क्यों आ गईं?



















