The Lallantop

193 T20I मैच में पहली बार भारत ने देखा ऐसा दिन

T20 पारी में दो गेंदबाज़ों के आठ विकेट.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया. फोटो: AP

भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा T20I खेलने वाला देश है. 2006 से अब तक हमने कुल 193 T20I खेले हैं. लेकिन पहली बार भारत के दो गेंदबाज़ों ने एक मैच में चार-चार विकेट्स चटकाए हैं. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नैपियर के मैदान पर किवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और स्कोरबोर्ड पर 160 रन लगाए. इन 160 रन में किवी टीम ने पूरे 10 बल्लेबाज़ खर्च दिए. न्यूज़ीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मेज़बान टीम सिमट गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज़ीलैंड 10 में से आठ बल्लेबाज़ों को मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने आउट किया. सिराज ने चार ओवर के स्पेल में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं अर्शदीप ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा एक विकेट हर्षल पटेल ने और एक खिलाड़ी रन-आउट हुआ.

Advertisement

मैच की शुरुआत में दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत करते हुए फिन एलन को तीन रन के स्कोर पर LBW कर दिया. इसके बाद पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने मार्क चैपमेन को सस्ते में लौटाकर किवी टीम को दूसरा झटका. दूसरे विकेट के बाद भारतीय गेंदबाज़ विकेटों के लिए तरसते दिखे. डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने यहां से एक बेहतरीन पार्टनरशिप की और टीम को 130 रन तक ले गए.

पारी खत्म होने में 26 गेंदें थीं और किवी टीम के आठ बल्लेबाज़ अब भी बाकी. लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाज़ों ने 24 गेंदों के अंदर ही आठ किवी बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन लौटाकर उन्हें आसानी से रोक दिया.

16वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ग्लेन फिलिप्स (54 रन) को आउट किया. इसके बाद अर्शदीप ने डेवन कॉन्वे (59 रन) को वापसी का रास्ता दिखाया. इसके बाद जिमी नीशम (0 रन) और मिचेल सैंटनर (1 रन) सिराज के एक ही ओवर में वापस लौट गए. आखिर में अर्शदीप ने डैरल मिशेल (10 रन) और ईश सोढ़ी (0 रन) को आउट किया. एडम मिल्न (0 रन) रन-आउट हो गए और टिम साउदी (5 रन) का आखिरी विकेट हर्षल पटेल ने चटकाया. 

Advertisement

गेंदबाज़ी के बाद भारतीय टीम इस स्कोर को चेज़ करने उतरी और उसकी लय बिगड़ गई. बारिश आने से पहले भारत ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बनाए. इसके बाद बारिश नहीं रुकी और मैच और सीरीज़ भारत को दे दी गई.  

भारत और न्यूज़ीलैंड मैच के बीच इस सीरीज़ में बारिश का खेल सबसे ज़्यादा चला. पहला T20I पूरा धुल गया, जबकि दूसरे T20I में बारिश ने ठीक-ठाक समय खराब किया. तीसरा T20I शुरू होने के बाद पूरा ही नहीं हो सका. अब उम्मीद यही रहेगी कि शुक्रवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज़ में बारिश के चलते मुकाबले खराब ना हों. 

सूर्या बैटिंग के बाद जो कह गए वो कमाल है!

Advertisement