The Lallantop

"भारत को रोहित शर्मा की कमी खलेगी..." - केएल राहुल का बड़ा बयान!

“रोहित हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं."

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल और रोहित शर्मा (Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम के नजर टेस्ट सीरीज़ पर है. 2 मैच की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से चट्टोग्राम में खेला जाएगा. हालांकि इस सीरीज़ के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए. अब उनकी चोट को लेकर केएल राहुल (KL Rahul) ने बड़ा अपडेट दिया है.

रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल पहले टेस्ट के दौरान टीम के कप्तानी की भूमिका निभाएंगे. वहीं चेतेश्वर पुजारा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. राहुल ने टेस्ट सीरीज़ के शुरू होने से पहले सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा की टीम में वापसी को लेकर बात की. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“रोहित हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वह एक अनुभवी खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान हैं. भारत को एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा की कमी खलेगी. लेकिन उम्मीद है कि वह जल्दी उबरकर दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे”

भारतीय टीम के कप्तान रोहित को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई. चोट की वजह से वो पहले तीसरे वनडे और फिर पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए. रोहित की जगह दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है. 

Advertisement
# अटैंकिंग गेम खेलेगी टीम इंडिया

साथ ही केएल राहुल ने टेस्ट सीरीज़ के दौरान टीम के अप्रोच को लेकर कहा कि इंडियन टीम को अटैंकिग गेम खेलना होगा. उन्होंने कहा,

“टेस्ट चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन के लिए हमें आक्रामक तरीके से खेलना होगा. हमें पता है कि हम कहां है और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए क्या करना है. हर दिन और हर सेशन में हम आंकलन करेंगे कि मैच में बेस्ट देने के लिए क्या करना है. इस सीरीज़ में हम कोई प्री प्लानिंग के साथ नहीं उतरेंगे. हम आक्रामक और बेखौफ खेल दिखाकर नतीजा निकालने की कोशिश करेंगे. यह मैच पांच दिन का है और छोटे लक्ष्य के साथ उतरना जरूरी है. हर सेशन में अलग मांग होगी, लेकिन यह तय है कि हमें आक्रामक खेल दिखाना होगा.”

दोनों टीम्स के बीच 14 दिसंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा. जबकि 22 दिसंबर से दूसरा टेस्‍ट मीरपुर में खेला जाएगा. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्‍सा है. भारतीय टीम टेस्‍ट चैंपियनशिप में 52.08 प्वाइंट परसेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है. भारत को बांग्लादेश सीरीज़ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच की घरेलू सीरीज़ खेलनी है. ऐसे में भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए 6 में से कम से कम 5 मैच जीतने होंगे.

Advertisement

ईशान किशन ने 210 रन बनाने के बाद क्या कह दिया?

Advertisement