The Lallantop

टीवी पर नहीं आएगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट?

आखिरी टेस्ट मैचों पर दिख रहा है संकट.

Advertisement
post-main-image
Indian Cricket Team को Adelaide Test नें मिली थी बुरी हार (एपी फोटो)
इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज चल रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से होने वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट हो चुका है. एडिलेड में हुए इस डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया बुरी तरह हारी. अब दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में होना है. लेकिन इससे पहले एक बुरी ख़बर लगातार चर्चा में है. सिडनी में हाल ही में हुए कोविड-19 आउटब्रेक ने चीजें काफी डिस्टर्ब कर दी हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में कहा था कि वह चीजों पर नज़र रख रहे हैं. अब ख़बर है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आखिरी दोनों टेस्ट के वेन्यू आपस में बदल सकता है. गौरतलब है कि अभी के प्रोग्राम के मुताबिक सीरीज का तीसरा मैच 7 जनवरी से सिडनी में होना है. सिडनी में हुए कोविड आउटब्रेक के बाद से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हाई अलर्ट पर है. अब इस बारे में सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी एक ख़बर के मुताबिक,
'CA के मुताबिक अभी भी वह तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से 11 जनवरी तक सिडनी में ही कराना चाहते हैं. लेकिन अगर ऐसा ना हो पाया तो तीसरे और चौथे टेस्ट को सिडनी और ब्रिसबेन के बीच अदल-बदल कर कराया जा सकता है. ऐसे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में 15-19 जनवरी तक चौथा टेस्ट खेला जाएगा.'
इधर सिडनी में बढ़ते मामलों को देखते हुए डेविड वॉर्नर और सीन एबॉट बीते शनिवार, 19 दिसंबर को ही मेलबर्न के लिए निकल गए. दोनों ही खिलाड़ी यहां चोट से रिकवरी कर रहे थे. मेलबर्न में 26 दिसंबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट होगा. इस बीच कोरोनावायरस वर्किंग ग्रुप की गवर्निंग बॉडी रविवार, 20 दिसंबर को मीटिंग करेगी. इस मीटिंग में सिडनी में हुए कोरोना आउटब्रेक से टेस्ट पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की जाएगी.

# ये है प्लान बी

सिडनी में 71 मामले आने के बाद विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी बॉर्डर सिक्यॉरिटी टाइट कर ली है. साथ ही न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने भी नई पाबंदियां लगाई हैं. अभी के हालात में एक खतरा और भी है. बढ़ते मामलों को देखते हुए क्वींसलैंड भी न्यू साउथ वेल्स से जुड़ा अपना बॉर्डर बंद कर सकता है. ऐसे में प्लेयर्स और ब्रॉडकास्ट के लोग तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच सिडनी से ब्रिसबेन नहीं जा पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक CA एक और प्लान पर काम कर रहा है. इसके मुताबिक दूसरा और तीसरा टेस्ट मेलबर्न में कराया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक,
'अगले दो टेस्ट मेलबर्न में कराए जाए सकते हैं, जहां सीरीज बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ दोबारा शुरू होगी. यह भी एक ऑप्शन है. ब्रॉडकास्ट और बोर्ड के लिए यह इसलिए भी सही है क्योंकि इसमें फिर ज्यादा मूवमेंट नहीं करनी होगी.'
17 दिसंबर से शुरू हुए पहले टेस्ट को भारत तीन दिन में हार चुका है. इस डे नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया 36 रन पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement