भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. भारत ने पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था.
महिला टीम ने रचा इतिहास, लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट
लॉरेस स्पोर्ट्स ने मंगलवार को नॉमिनेशन की पुष्टि की. खास बात यह है कि आज तक भारत के अलावा कोई भी महिला टीम इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं हुई है.


लॉरेस स्पोर्ट्स (Laureus Sports) ने मंगलवार को नॉमिनेशन की पुष्टि की. खास बात यह है कि आज तक भारत के अलावा कोई भी महिला टीम इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं हुई है. भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है. यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था.
भारत के साथ यह टीम भी हुईं नॉमिनेटहरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नॉमिनेट किया गया है.
लॉरेस स्पोर्ट ने नॉमिनेशन अनाउंस करते हुए कहा,
“ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया. इसके बाद टीम ने साउथ अफ्रीका अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है.”
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय महिला टीम की जीत देश के क्रिकेट में एक अहम पल था. सैकिया ने बयान में कहा,
“यह लॉरेस नामांकन उनकी कामयाबी के वैश्विक प्रभाव को दिखाता है. टीम ने युवा लड़कियों की एक नई पीढ़ी को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया है. हम उन नींव और सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आने वाले सालों तक इस कामयाबी को बनाए रखेंगे.”
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि यह नामांकन महिला टीम की कड़ी मेहनत को दिखाता है. मन्हास ने कहा,
“ग्लोबल खेल की कुछ सबसे मशहूर टीमों के साथ पहचान मिलना उनकी कड़ी मेहनत और भारत में महिला क्रिकेट के बढ़ते कद को दिखाता है.”
रैंकिंग में भारत को फायदाभारतीय टीम के अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी गुड न्यूज मिली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फल उन्हें मिल गया है. मंधाना आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है. इसके अलावा टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं. हरमनप्रीत (652) को चार स्थान का फायदा हुआ है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53, 54 और 25 रन की पारियां खेली थीं.
वीडियो: 'कोक स्टूडियो ही ठीक है, क्रिकेट रहने दो...' इंडियन कॉमेडियन ने पाकिस्तान के खूब मज़े लिए
















.webp?width=120)





