The Lallantop

भारत की ऐतिहासिक जीत पर सौरव गांगुली ने बड़ी घोषणा कर दी

टीम इंडिया से बेहद खुश हैं दादा.

Advertisement
post-main-image
ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 33 साल से नहीं हारा था. भारत ने चौथा टेस्ट जीत कर उन्हें धूल चटा दी.
भारतीय टीम ने ब्रिसबेन टेस्ट में धमाकेदार तरीके से जीत हासिल की. 2021 की बेहतरीन शुरुआत करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा.अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 को 2-1 से जीता. सोशल मीडिया इंडियन टीम को मिल रही बधाइयों से भर गया है. इस बीच BCCI प्रेसिडेंट और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी टीम को बधाई दी है. गांगुली ने बधाई के साथ टीम को बोनस देने की भी घोषणा की. सौरव ने ट्वीट किया,
''ऑस्ट्रेलिया जाना और वहां इस तरह से टेस्ट सीरीज़ जीतना.. एक उल्लेखनीय जीत है.. इस जीत को इंडियन क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा... BCCI टीम के लिए 5 करोड़ के बोनस का ऐलान करता है...ये जीत किसी भी नंबर से बहुत ऊपर है...टूरिंग पार्टी के हर सदस्य को बधाई...''
बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने न्यूज़ एजेंसी ANI से कहा,
''BCCI ने 5 करोड़ के टीम बोनस की घोषणा की है. ये इंडियन क्रिकेट के लिए स्पेशल मोमेंट हैं. सभी ने अपनी बेहतरीन स्किल्स दिखाई हैं.''
# बड़ा था लक्ष्य ब्रिसबेन में खेले गए सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रनों का लक्ष्य रखा था. आखिरी दिन भारत ने शुभमन गिल के 91, चेतेश्वर पुजारा की 56 रनों की पारी और आखिर में ऋषभ पंत के नॉटआउट 89 रनों के साथ इस मैच और सीरीज़ को जीतकर इतिहास लिख दिया. भारत ने चौथा टेस्ट 3 विकेट से जीत कर सीरीज़ अपने नाम कर ली. ब्रिसबेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 33 साल से नहीं हारा था, मगर टीम इंडिया ने उन्हें धूल चटा दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement