एक दिसंबर 2006, जगह जोहानसबर्ग. यह वही दिन था जब भारत ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उस मैच को अब 16 साल पूरे हो गए हैं. तब से लेकर अब तक भारत ने सैकड़ों मैच खेले और सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाले देशों की सूची में पांचवें नंबर पर है. अब जबकि इंडिया को T20 मैच खेलते हुए 16 साल पूरे हो गए हैं तो आपको बताते हैं कि इंडिया के लिए पहला T20 मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स कौन थे और अब क्या कर रहे हैं.
अब कहां हैं इंडिया के लिए पहला T20 मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स!
एक दिसंबर साल 2006, जगह जोहानसबर्ग. यह वही दिन था जब भारत ने अपना पहला T20 इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था.


भारत के पहले इंटरनेशनल T20 मैच में भारत की कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने की थी. उस मैच में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर भी वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में मैच खेले थे. इसके अलावा दिनेश मोंगिया, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, इरफान पठान, हरभजन सिंह, अजीत अगरकर, जहीर खान, एस श्रीसंत भी उस टीम का हिस्सा थे.
भारत ने पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था. उस मैच में विरोधी टीम के कप्तान ग्रेम स्मिथ थे और दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की थी. दक्षिण अफ्रीका की टीम उस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी थी और 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी थी.
126 रन का जवाब देने के लिए टीम इंडिया जब मैदान पर उतरी तो कप्तान वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर क्रीज पर आए. हालांकि यह साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और सचिन तेंडुलकर के रूप में पहला विकेट 17 के ही कुल स्कोर पर गिर गया. वीरेंद्र सहवाग ने उस मैच में अच्छी पारी खेली और 29 गेंदों में 34 रन बनाए थे. इसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था.
वीरेंद्र सहवाग के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए, लेकिन पहले मैच में वे कुछ खास नहीं कर सके और दो गेंद में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर आए दिनेश कार्तिक ने अच्छी पारी खेली और 28 गेंद में 31 रन की बना गए. इन्हीं पारियों की बदौलत भारत ने एक गेंद शेष रहते मैच को छह विकेट से जीत लिया. चलिए अब जान लेते हैं भारत के पहले T20 मैच में खेले खिलाड़ियों के बारे में. वो अब कहां हैं, अब क्या कर रहे हैं.
# वीरेंद्र सहवाग
भारत के लिए डेब्यू T20 में कप्तानी करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपना आखिरी T20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2012 के T20 वर्ल्ड कप में खेला था. और साल 2015 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. मौजूदा समय में सहवाग कई क्रिकेट यूट्यूब चैनल्स पर एक्सपर्ट के रूप में दिखते हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने मुखर बयानों के लिए चर्चा में भी रहते हैं. कभी कभार वह कॉमेंट्री करते हुए अपने क्रिकेटिंग अनुभव और सुझाव साझा करते रहते हैं. हरियाणा में उनके नाम से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल भी है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ ही क्रिकेट भी सिखाया जाता है.
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर ने इंडिया के पहले T20 मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने उस मैच में 12 बॉल में 10 रन बनाये थे. उनका यह पहला और आखिरी T20 मैच था. हालांकि वह क्रिकेट के बाकी दोनों फॉर्मेट में एक्टिव रहे. मास्टर ब्लास्टर ने साल 2013 में अपने 200वें टेस्ट मैच पूरे होने के अवसर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. रिटायरमेंट के बाद सचिन IPL फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस में बतौर मेंटर जुड़ गए. मौजूदा समय में वह अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिये खेल से जुड़े अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हैं. इसके अलावा वह कई विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं.
# दिनेश मोंगियापूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश मोंगिआ भी इंडिया के पहले T20 मैच का हिस्सा थे. उन्होंने उस मैच में 45 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली थी. सचिन की तरह ही दिनेश मोंगिया का भी यह पहला और आखिरी T20 मैच था. मोंगिया ने अपना आखिरी घरेलू मैच साल 2007 में खेला था. बाद में वह इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) की टीम चंडीगढ़ लायंस का हिस्सा रहे. साल 2021 में उन्हें अरुणाचल प्रदेश की टीम का हेड कोच बनाया गया. इसी साल दिसंबर में उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर राजनीति में एंट्री ले ली है.
# महेंद्र सिंह धोनीएमएस धोनी डेब्यू मैच में 2 गेंदों पर बिना खता खोले ही आउट हो गए थे. हालांकि T20 में खराब शुरुआत को सुधारते हुए उन्होंने साल 2007 में ही T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जितने का कीर्तिमान अपने नाम किया. MSD की अगुवाई में इंडियन टीम ने साल 2011 का वर्ल्ड कप और साल 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की. और इस तरह धोनी क्रिकेट जगत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक बन गए. धोनी ने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हालांकि वह IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाले हुए हैं. और अब तो ये भी साफ हो गया है की IPL के अगले सीज़न भी हम उन्हें CSK के साथ देखेंगे.
# दिनेश कार्तिकइंडियन टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भारत की पहली T20 टीम के एकमात्र सदस्य हैं जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. 37 साल की उम्र में IPL में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत IND vs SA T20 सीरीज के लिए उन्होंने कमबैक किया है. साल 2006 में पहले T20 मैच में भी कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब मिला था. उन्होंने इस मैच में 28 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. मौजूदा समय में वह IPL फ्रैंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं. IPL 2022 में कार्तिक ने RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये थे. कार्तिक अभी डॉमेस्टिक क्रिकेट में भी एक्टिव हैं.
# सुरेश रैनालिमिटेड ओवर के स्पेशलिस्ट के तौर पर विख्यात सुरेश रैना ने साल 2006 में इंडिया के पहले T20 मुकाबले में चार गेंदों पर नाबाद तीन रन बनाये थे. उन्होंने दो कैच भी लिए और एक रन आउट में भी अहम भूमिका निभाई. रैना ने इंडिया के लिए 78 T20 मुकाबले खेले हैं. वह पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में शतक जड़ा. उन्होंने ये कमाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान किया. IPL में भी रैना CSK टीम का एक बड़ा सितारा रहे हैं. रैना और धोनी की जोड़ी ने IPL में खूब धमाल मचाया है. इसी वजह से रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से उसी दिन संन्यास लेने की घोषणा की जिस दिन धोनी ने संन्यास लिया. IPL 2022 में अनसोल्ड होने के बाद, रैना ने क्रिकेट कॉमेंट्री की शुरुआत कर दी है.
#इरफान पठानपूर्व ऑल-रॉउंडर इरफान पठान के हाथ इंडिया के पहले T20 मुकाबले में एक भी विकेट नहीं आया. उन्होंने चार ओवर में 30 रन भी दिए थे. चोट से जूझते हुए अपने ऑन-ऑफ करियर में पठान भारत के लिए मात्र 24 T20 मैच ही खेल सके. इस फॉर्मेट में उनका बेहतरीन प्रदर्शन साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच जीतना था. पठान आखिरी बार साल 2012 में खेले थे और साल 2020 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इसके बाद उन्हें जम्मू कश्मीर की टीम के लिए बतौर मेंटोर काफी सराहना मिली. इसके अलावा वह कॉमेंट्री और क्रिकेट एनालिस्ट के तौर पर पिछले काफी सालों से एक्टिव हैं. वो क्रिकेट अकेडमी भी चलाते हैं. और अब पठान अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत KOLLYWOOD की मूवी कोबरा से करने जा रहे हैं.
# हरभजन सिंहपूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडिया के पहले T20 मैच में तीन ओवर में 22 रन दिए थे. उन्होंने जोहान वान डर वाथ का विकेट लेकर इस फॉर्मेट में पहला विकेट अपने नाम किया था. हरभजन साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इंडिया के लिए 28 T20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने आखिरी मैच साल 2016 में खेला था. लगातार भारतीय टीम से बहार रहने के बावजूद भज्जी साल 2021 तक IPL का हिस्सा रहे. उन्होंने दिसंबर 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. हालांकि संन्यास से पहले ही भज्जी ने बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी नयी पारी की शुरुआत कर दी थी.
# ज़हीर खानपूर्व तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान ने इंडिया के पहले T20 मैच में शानदार स्पेल फेंका था. उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से अफ़्रीकी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था. उस मुकाबले में ज़हीर ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किये थे. जिसकी वजह से इंडिया को जीत के लिए जरुरी मोमेंटम हासिल हुआ था. उन्होंने कुल 17 T20 मैच में हिस्सा लिया और आखिरी मैच साल 2012 के T20 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. ज़हीर साल 2011 की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा भी रहे. उन्होंने साल 2015 में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. मौजूदा समय में वह IPL की सफल फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर हैं. साथ ही वह अलग प्लेटफॉर्म्स पर बतौर गेस्ट खेल से जुड़े अपने विचार रखते हुए नजर आते हैं.
#अजित अगरकरपूर्व भारतीय पेसर अजित अगरकर को भी इंडिया की पहले T20I सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिला था. अगरकर ने उस मैच में ढाई ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 10 रन देकर दो विकेट अपने नाम किये थे. उनका एक ओवर मेडन भी रहा था. अगरकर साल 2007 की T20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे. लेकिन फिर भी उन्होंने इंडिया के लिए मात्र चार T20 मैच ही खेले. उन्होंने अक्टूबर 2013 में सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. संन्यास के बाद उन्होंने कॉमेंट्री की शुरुआत कर दी और वो एक बेहतरीन क्रिकेट एनालिस्ट के तौर पे पहचाने जाते हैं. IPL 2022 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर असिस्टेंट कोच नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
# एस श्रीसंतपूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ एस श्रीसंत जिन्होंने साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मिस्बाह उल हक का कैच लेकर इंडिया को T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई थी. साल 2006 में इंडिया के पहले T20 मैच का भी हिस्सा थे. उस मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया था. श्रीसंत साल 2011 की वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे. हालांकि साल 2013 में उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेट से बैन कर दिया गया, जिसके बाद से श्रीसंत इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके. 39 साल के श्रीसंत ने इसी साल मार्च में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. फिलहाल वो राजनीति में अपने पैर जमा रहे हैं और उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है. इसके अलावा श्रीसंत कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे हैं.
IPL2022 में आकर छा जाने वाले विदेशी प्लेयर्स!






















